Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खाता नंबर एक, एग्रीमेंट एक और कार्यवाही सिर्फ एक पर आखिर क्यों?
    झारखंड

    खाता नंबर एक, एग्रीमेंट एक और कार्यवाही सिर्फ एक पर आखिर क्यों?

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला:  खरसावां जिला के गम्हरिया सीओ इन दिनों सुर्खियों में है। हों भी क्यों नहीं, हालिया ट्रांसफर पोस्टिंग में भी उनका नाम नहीं आना यह साबित करता है कि उनकी पहुंच ऊपर तक है और उन्हें ऊपरवाले का संरक्षण प्राप्त है। आपको बता दें कि समूचे गम्हरिया प्रखंड में करीब 20 एकड़ से भी अधिक सरकारी भूमि का औने-पौने दामों में बंदरबांट किया गया है। जिसमें भूमाफिया-अधिकारी और सफेदपोश मालामाल हो रहे हैं। मगर सवाल यह उठ रहा है कि कार्रवाई कुछ चुनिंदा लोगों पर ही क्यों ? कहीं ऐसा तो नहीं कि नजराना बाबुओं तक नहीं पहुंचने का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है? यदि ऐसा नहीं है तो मंगलवार को हुई कार्रवाई को किस लिहाज से देखा जाए? आपको बता दें कि मंगलवार को गम्हरिया अंचल प्रशासन ने मोक्ष अपार्टमेंट के समीप अनाबाद बिहार सरकार के जमीन पर अतिक्रमण कर रहे चुलबुल पांडे के निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए जमींदोज कर दिया था। उसके बाद से ही अंचल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि जिस जमीन पर अवैध निर्माण कार्य बता कार्रवाई की गई है, उसका खाता नम्बर  297 है। जिसके अंतर्गत प्लॉट नम्बर 13, 18, 20, 27, 63, 64, 181, 196, 197, 260, 202, 203, 214, 215 और 256 आता है। जो बिहार सरकार अब झारखंड सरकार की संपत्ति है। इसकी खरीद- बिक्री लगभग समाप्त हो चुकी है। लोग अपने-अपने हिसाब से निर्माण कार्य भी करा रहे हैं।

    फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर जमीन का खेल

    बता दें कि ऐसा एक दिन में नहीं हुआ है। सालों से यहां फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर जमीन का खेल चल रहा है। मंगलवार को इसी खाता के एक टुकड़े पर हो रहे निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया, जबकि आसपास के अवैध निर्माण को छोड़ दिया गया, आखिर क्यों ?

    सीओ और सीआई पर पैसे मांगने का आरोप

    पीड़ित चुलबुल पांडे ने बताया कि उन्होंने हेमचंद्र महतो की बेटी से उक्त जमीन को खरीदा था, यहां सारे प्लॉट उन्होंने ही ने बेचे हैं। मैं यहां 2016 से रह रहा था। यहां बिजली का सरकारी मीटर लगा है, नगर निगम को बाकायदा होल्डिंग टैक्स चुका रहा हूं, बोरिंग कराया है, बावजूद इसके बगैर किसी पूर्व सूचना के नए निर्माण के साथ पुराने निर्माण को भी तोड़ दिया गया। उन्हें अपने सामानों को निकालने तक का मौका नहीं दिया गया, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सीओ और सीआई पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। इसपर हमारे प्रतिनिधि ने सीओ से उनका पक्ष जानने के लिए फोन लगाया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    सवाल यह उठता है कि आखिर ऊपर से किसका आदेश था? उपरवाले को एक ही निर्माण अवैध क्यों नजर आया? चुलबुल पांडे ने ऊपरवाले से इंसाफ की गुहार लगाई है। आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि ऊपरवाले इस मामले में कितनी ईमानदारी दिखाते हैं।

     

     

    Agreement Government Land Kharsawan District Seraikela एग्रीमेंटJharkhand खरसावां जिला झारखंड सरकारी भूमि सरायकेला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजलाशयों में 50 फीट गहराई तक जाकर सफाई करेगी 3.15 करोड़ की मशीन
    Next Article राजधानी की सड़कों पर कचरा फेंका तो कैमरे में हो जाएंगे कैद, निगम करेगा कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.