Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 11:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : चैनपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूस लेते ACB की टीम ने किया गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : चैनपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी को घूस लेते ACB की टीम ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू:  राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम घूस लते रंगेहाथों पकड़े गए हैं. पलामू प्रमंडल एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार ACB किया है. कन्हैया राम अपने सहयोगी शशिभूषण चौरसिया के माध्यम से घूस की रकम ले रहे थे. इसी दौरान वह पकड़े गए. राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की. हालांकि कन्हैया राम के आवास से कुछ भी नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार कन्हैया राम चैनपुर अंचल के अवसाने और चांदो पंचायत के राजस्व कर्मचारी हैं. कन्हैया राम जमीन के मामले में एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये घूस ले रहे थे.

    कन्हैया राम ने चांदो के सोकरा गांव के रहने वाले निरंजन सिंह के जमीन को ऑनलाइन करने के एवज में 10 हजार रुपये घूस की मांग की थी. निरंजन सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम से किया था. मंगलवार को एसीबी की टीम ने चैनपुर अंचल स्थित राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम के सरकारी आवास पर छापेमारी की. जहां राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम अपने सहयोगी शशिभूषण चौरसिया के माध्यम से घूस ले रहे थे.

    इसी क्रम में एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार निरंजन कुमार सिंह पिछले कई महीनों से जमीन ऑनलाइन करवाने के लिए अंचल कार्यालय का दौड़ लगा रहे थे. वहीं, राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम जमीन को ऑनलाइन करने के लिए लगातार घूस की मांग कर रहे थे. पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने 2022 में अब तक आधा दर्जन से अधिक घूसखोरों को गिरफ्तार किया है. राजस्व कर्मचारी का निजी सहयोगी पहली बार घूस लेने के आरोप में पकड़ा गया है. एसीबी की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री सोरेन ने रांची में झारखंड खेलनीति 2022 का किया शुभारंभ
    Next Article धनबाद : आलू गोदाम लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    June 22, 2025
    झारखंड

    गोस्सनर कॉलेज के 11वीं क्लास में एडमिशन की लास्ट डेट कब… जानें

    June 22, 2025
    क्राइम

    साइबर क्रिमिनल्स की हिमाकत, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम पर बार-बार बना रहे फेक आईडी

    June 22, 2025
    Latest Posts

    ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद संगठन का कड़ा बयान

    June 22, 2025

    UGC NET जून 2025 का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    June 22, 2025

    बिहार के 21 CO पर गिरेगी गाज… जानें क्यों

    June 22, 2025

    वेदा नहर में डूबा राजू श्रीवास्तव, पुलिस ने शुरू की तलाश

    June 22, 2025

    भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट तैयार, इस माह से शुरू होगी डिलीवरी

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.