Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एसीबी ने जामा थाना में पदस्थापित एएसआई को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा 
    क्राइम

    एसीबी ने जामा थाना में पदस्थापित एएसआई को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा 

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका (जामा): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका की टीम ने आज बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जामा थाना में पदस्थापित एएसआई गोपाल प्रसाद साह को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. जामा थाना क्षेत्र के महारो के पास से एसीबी की टीम ने एएसआई गोपाल प्रसाद साह को गिरफ्तार कर अपने साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय दुमका ले गई है। मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने बताया कि कुछ दिन पहले गादी कोरेया गांव निवासी उत्तम कुमार उम्र 32 वर्ष,पिता सुभाष मिस्त्री, दुमका जिला के रहने वाले ने मुफस्सिल थाना दुमका में एक आवेदन देकर बताया था कि आवेदक के नाम से एक बैटरी संचालित ई रिक्शा निबंधित है. इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा को इन्होंने भाड़ा पर चलाने हेतु एक एग्रीमेंट बनाकर नारायण भंडारी को दिया है. 28 जून को नारायण भंडारी के पुत्र भोला भंडारी से रिक्शा चलाते वक्त एक्सीडेंट हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. उक्त बात की खबर जब इनको हुई तो वह दुमका जिला अंतर्गत जामा थाना गए. वहां ज्ञात हुआ कि ई रिक्शा के चालक के पुत्र भोला भंडारी के विरुद्ध एक जुलाई को जामा थाना कांड संख्या 61/23 , धारा 279,304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. उक्त कांड में जप्ती सूची बनाकर ई रिक्शा को कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक गोपाल प्रसाद शाह के द्वारा जप्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है. अपने वाहन को मुक्त करवाने हेतु वो 17 अगस्त को संबंधित न्यायालय के न्यायाधीश दंडाधिकारी श्री सार्थक शर्मा के समक्ष उपस्थित हुए थे. न्यायालय द्वारा वाहन का दुर्घटना रिपोर्ट संबंधित थाना से मांग किया गया. आवेदक ने जब उक्त रिपोर्ट से संबंध में एमभीआई कार्यालय दुमका से पता किया तो पता चला कि दुर्घटना रिपोर्ट जामा थाना को भेज दिया गया है. बताया कि पुनः आवेदक ने जामा थाना जाकर कांड संख्या 61/23 के अनुसंधान कर्ता गोपाल प्रसाद शाह से मुलाकात की तो उन्होंने बोला कि 5000 दोगे तब तुम्हारी गाड़ी का दुर्घटना रिपोर्ट न्यायालय में भेजूंगा.उन्होंने काफी विनती की,परंतु गोपाल प्रसाद साह मानने को तैयार नहीं हुए, लेकिन आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहते थे. जिसका सत्यापन कराया गया, तो रिश्वत मांगने की बात सत्य पाई गई. आवेदक के लिखित आवेदन एवं सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका अभियुक्त गोपाल प्रसाद को 5000 रु घूस लेते पकड़ लिया.
    एएसआई एसीबी जामा थाना जोहार लाइ व पकड़ा पदस्थापित पांच हजार रिश्वत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुहागिनों ने पूरे विधान के साथ किया करवा चौथ का व्रत
    Next Article डीआईजी अनूप बिरथरे का सख्त निर्देश, सीसीटीवी कैमरे की जद में सिमडेगा व गुमला का सीमावर्ती इलाका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.