Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एबीवीपी ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग
    झारखंड

    एबीवीपी ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुए भारी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की. अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग की गई. एबीवीपी रांची महानगर के मंत्री ऋतुराज सहदेव ने बताया कि पूरे प्रदेश में जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. उन्होंने कहा कि 21 और 22 सितंबर को झारखंड में सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई हैं.

    छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट जैसी मूल सुविधाएं बंद कर दी गईं और कई परीक्षा केंद्रों पर पेपर 1 के स्थान पर पेपर 2 बांटे गए. इसके अलावा, कुछ प्रश्न पत्रों के सील पहले से टूटे पाए गए. इस संबंध में अभाविप झारखंड ने मांग की है कि उक्त परीक्षा की निष्पक्ष जांच की जाए और छात्रों के हित में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए.

    झारखंड में पेपर लीक हुआ आम

    प्रदेश सह मंत्री दिशा दित्या ने कहा कि पूर्व में हुए सीजीएल परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा ही दोबारा हुआ, तो यह छात्रों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास होगा. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि झारखंड में पेपर लीक अब एक आम समस्या बन गई है. सरकार को इस गंभीर विषय पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को धोखा दे रही है, जबकि उसने प्रतिवर्ष 5 लाख रोजगार देने का वादा किया था.

     

    अनियमितताएं अल्बर्ट एक्का चौक आंदोलनरत छात्र इंटरनेट बंद एफआईआर एबीवीपी छात्र हित जेएसएससी झारखंड निर्णय निष्पक्ष जांच परीक्षा केंद्र पुतला दहन पेपर 1 पेपर 2 पेपर लीक प्रतियोगिता परीक्षा प्रश्न पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विरोध प्रदर्शन सामान्य स्नातक सीजीएल परीक्षा सील टूटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी समाज को जगाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाएंगे: चंपाई सोरेन
    Next Article खूंटी की महिला की दिल्ली में ह’त्या, आरोपी चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.