Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 12:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»फरार महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण
    क्राइम

    फरार महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनीता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले में एनकाउंटर के बाद फरार चल रही महिला नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने 28 अप्रैल 2025 को आत्मसमर्पण कर दिया। उसने बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

    21 अप्रैल को हुआ था बड़ा एनकाउंटर

    21 अप्रैल 2025 को डीजीपी के निर्देश पर बोकारो जिले के लूगू पहाड़ क्षेत्र में “डाकाबेड़ा” नामक एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में 209 कोबरा, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने भाग लिया। मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर हो गए थे। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोलियां भी बरामद की थीं।

    मुठभेड़ के दौरान भागी थी सुनीता

    मुठभेड़ के दौरान सुनीता मुर्मू मौके से भागने में सफल रही थी। शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण का फैसला लिया।

    आपराधिक इतिहास भी रहा है

    22 वर्षीय सुनीता मुर्मू दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमरपानी गांव की रहने वाली है। वह पूर्व में गिरिडीह जेल में तीन साल तक न्यायिक हिरासत में रह चुकी है। उसके खिलाफ महुआटांड और खुखरा थानों में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

    गलती का एहसास हुआ – सुनीता

    मीडिया से बातचीत में सुनीता ने बताया कि माओवादी संगठन के लोग उसे घर से कोर्ट ले जाने के बहाने पहाड़ की ओर ले गए थे। वहां पहुंचने के बाद उसे पता चला कि वह गलत रास्ते पर आ चुकी है। मुठभेड़ के बाद वह जंगलों में भटकती रही और बाद में ट्रेन से बोकारो पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने सुनीता के आत्मसमर्पण को नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता बताया है।

    Also Read : GT vs RR : आज जयपुर में सजेगी IPL की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

    28 April 2025 28 अप्रैल 2025 Bokaro encounter female Naxalite jharkhand Leelmuni Murmu Naxal surrender senior officers Sunita Murmu Superintendent of Police office surrender आत्मसमर्पण एनकाउंटर झारखंड नक्सल आत्मसमर्पण पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो महिला नक्सली लीलमुनि मुर्मू वरिष्ठ अधिकारी सुनीता मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
    Next Article हम अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं, पर भारत से हमेशा धमकियां मिलती हैं : शाहिद अफरीदी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    झारखंड में AI तकनीक से अब हाथियों की होगी सुरक्षा, रेलवे का बड़ा कदम

    June 15, 2025
    गिरिडीह

    बराकर नदी में डूबने से युवक की मौ’त

    June 15, 2025
    खेल

    न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 : BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में AI तकनीक से अब हाथियों की होगी सुरक्षा, रेलवे का बड़ा कदम

    June 15, 2025

    बराकर नदी में डूबने से युवक की मौ’त

    June 15, 2025

    न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 : BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    June 15, 2025

    श्रावणी मेला: रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए कसी कमर, इन स्टेशनों पर विशेष तैयारी

    June 15, 2025

    नेपाल आज से भारत के रास्ते बांग्लादेश भेजेगा बिजली

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.