Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुफ्त मच्छरदानी देने के बहाने लिया आधार कार्ड,अगले दिन अकाउंट से उड़ा लिए पैसे
    झारखंड

    मुफ्त मच्छरदानी देने के बहाने लिया आधार कार्ड,अगले दिन अकाउंट से उड़ा लिए पैसे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2024Updated:September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : साहिबगंज में मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगों ने आदिवासी गांव के दर्जनों लोगों को चूना लगाया. मुफ्त मच्छरदानी देने के नाम पर पहले आधार कार्ड ले लिया. इसके बाद लोगों से अंगूठा भी लगवा लिया. अगले दिन लोगों के अकाउंट से पैसे गायब हो गए. ग्रामीणों ने बताया कि 14 अगस्त को गाड़ी से चार-पांच लोग आए और उन्होंने खुद को स्वास्थ्य विभाग के एनजीओ का सदस्य बताया. फिर लोगों को मुफ्त मच्छरदानी देने का झांसा दिया. उनके आधार कार्ड और अंगूठे का निशान भी लिया गया. अगले दिन ग्रामीणों ने देखा तो उनके अकाउंट से पैसे  गायब हो गए. यह घटना रंगा थाना क्षेत्र स्थित तिलभीठा गांव में हुई.

    बिना पैसे मच्छरदानी के लिए भीड़

    बिना पैसे के मच्छरदानी मिलने की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. उन्होंने गांव के किसी भी व्यक्ति को मच्छरदानी नहीं दी बल्कि उनके आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लेकर टीम वह से चली गई. ग्रामीण इस बात से खुश थे कि उन्हें मुफ्त में मच्छरदानी मिलेगी और वे चैन की नींद सोएंगे. अगली सुबह कुछ ग्रामीण बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके बैंक से रकम निकाल ली गई है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी सी फैल गई.
    इस धोखाधड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठन कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. फिलहाल पुलिस द्वारा गठित की गई टीम ठगों की तलाश कर रही हैं . पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया. पुलिस का कहना कि जालसाजों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 150 रुपये की मच्छरदानी के बदले किसी के खाते से दो हजार तो किसी के खाते से तीन हजार रुपये बदमाशों ने निकाल लिए हैं.

     

    अकाउंट से पैसे गायब अंगूठा लगवाना आदिवासी गांव आधार कार्ड एनजीओ झांसा ठग तिलभीठा गांव मच्छरदानी वितरण रंगा थाना साहिबगंज स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे भोगनाडीह, शहीदों के वंशजों से की मुलाकात
    Next Article बांका में पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौ’त, एक की स्थिति गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025
    झारखंड

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    ओरमांझी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, नितिन गडकरी ने दिया आश्वासन

    August 1, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना आज से लागू

    August 1, 2025

    ओरमांझी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, नितिन गडकरी ने दिया आश्वासन

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.