Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Jun, 2025 ♦ 12:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में शराबियों की पहचान बताएगा आधार कार्ड, बन रहा डेटा बेस
    बिहार

    बिहार में शराबियों की पहचान बताएगा आधार कार्ड, बन रहा डेटा बेस

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना । बिहार में शराबियों और शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस बीच, सरकार अब शराबियों की पहचान के लिए आधार कार्ड की मदद लेगी। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शराब पीकर पकड़े जाने वाले लोगों की आधार से पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले के मद्यनिषेध कार्यालयों में आधार प्रमाणीकरण केंद्र खोला जाएगा।

    राज्य सरकार ने इसके लिए पूर्व में ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को पत्र लिखा था। प्राधिकरण द्वारा अब इसकी मंजूरी भी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर सब कुछ सामान्य रहा तो दिसंबर से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद शराबियों के आधार सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा।

    सरकार का मानना है कि एक जिले में पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर जुर्माना भर कर शराबी छूट जाते है। दूसरे जिले में पकड़े जाने पर इनकी पहचान नहीं हो पाती है।

    विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पिछले सात महीनों में राज्य में करीब 90 हजार से अधिक लोगों को पकड़ कर जुर्माना लेकर छोड़ा गया है।

    विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब शराब पीने, बेचने या कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों की पहचान का आधार डेटाबेस बनेगा जिसे सुरक्षित रखा जायेगा।

    उन्होंने बताया कि इसको लेकर 20 दिनों के अंदर सभी मद्यनिषेध अधीक्षक कार्यालयों में आधार प्रमाणीकरण केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जायेगी। इससे बिहार में दूसरी बार शराब पीकर पकड़े जाने वाले आरोपित सजा से बच नहीं सकेंगे।

    विभाग की मानें तो शराबियों का सत्यापन पहले ठीक ढंग से नहीं हो पाता था। सत्यापन सही ढंग से नहीं होने पर वे बच निकलते थे। डेटाबेस होने के बाद इनकी पहचान निश्चित हो जाएगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंदौर में राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतरे झामुमो कार्यकर्ता, कांके रोड पर जाम की स्थिति

    Related Posts

    बिहार

    पटना के न्यू कैपिटल एरिया में बनेगी आधुनिक फोरलेन सड़क

    June 24, 2025
    बिहार

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का CM नीतीश ने किया स्वागत

    June 24, 2025
    बिहार

    तेज रफ्तार डंफर से ऑटो की भिड़ंत, दो की मौ’त

    June 24, 2025
    Latest Posts

    पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा बयान! आतंकियों के स्केच की अब तक नहीं हुई पुष्टि, मीडिया में फैली अफवाहों से बचें

    June 24, 2025

    पटना के न्यू कैपिटल एरिया में बनेगी आधुनिक फोरलेन सड़क

    June 24, 2025

    अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए नया नियम लागू, वीज़ा पाने के लिए दिखानी होगी ये DETAILS

    June 24, 2025

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का CM नीतीश ने किया स्वागत

    June 24, 2025

    ईरान ने इजराइल से युद्धविराम की पुष्टि की, अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ समझौता

    June 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.