Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी को मारा गया। वहीं, एक जवान भी शहीद हो गया है। एक ग्रामीण की भी मौत हो गयी है। इस मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान शहीद जवान के बॉडी को लाने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर बोकारो पहुंच चुकी है। कोबरा 209 बटालियन के जवान की बॉडी बोकारो से लेकर रांची पहुंच जायेगी।
बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने बताया कि बुधवार तड़के लुगू पहाड़ी के आसपास नक्सलियों के एक दस्ते की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर केंद्रीय बलों और बोकारो पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया। जंगल में सर्च के दौरान पुलिस का नक्सलियों से सामना हो गया। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर माझी मारा गया। कुंवर के मारे जाने के बाद पुलिस ने उसकी एके-47 राइफल भी बरामद की है। नक्सलियों के अचानक हमले में कोबरा बटालियन के जवान प्रनवेश्वर शहीद हो गए, जो असम के निवासी थे। पुलिस पर भारी पड़ते देख नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों को आगे कर पुलिस से बचने की कोशिश की। जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ, तो नक्सलियों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया ग्रामीण लुगू इलाके का निवासी था। यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ी पर हुई है, जहां अप्रैल 2025 में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक सहित आठ नक्सली मारे गए थे। आईजी बोकारो ने बताया कि नक्सलियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Also Read : पलामू में जलजमाव से विकास की खुली पोल, सांसद का घर भी जलमग्न
Also Read : नामकुम ग्रिड में लूट और कर्मियों को बंधक बनाने की घटना पर ऊर्जा कर्मियों में आक्रोश
Also Read : लुगुबुरु पहाड़ से भागा था इनामी नक्सली कुंवर मांझी, सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया
Also Read : पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान
Also Read : प्रशांत किशोर की रैली में ‘बिरयानी’ पर टूट पड़े लोग, हंगामे के चलते बिगड़ गई व्यवस्था…VIDEO वायरल
Also Read : बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 19,838 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम