Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब 3:00 बजे चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर एक आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर अंधारिया गांव में एक घर में घुस गया। पश्चिम बंगाल से आलू लेकर जमशेदपुर जा रहा ट्रक (नं. WB 33B/9941) बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रामसाई टुडू और किशुन हेंब्रम के घर में जा घुसा। हादसे में दोनों घर बुरी तरह टूट गए। सौभाग्यवश रामसाई टुडू अपने परिवार समेत बाल-बाल बच गए, क्योंकि घटना के समय वे सभी घर में ही सो रहे थे।
चालक और खलासी फरार
हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि सड़क पर दूर तक खून के धब्बे फैले होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक बुरी तरह टूट गया है, और घर की छत पर लगे बांस-लकड़ी के रोले और शीशे टूटकर अंदर तक घुस आए हैं।
बिजली आपूर्ति बाधित, यातायात ठप
बिजली के खंभे को टक्कर लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तारों में खिंचाव के कारण आस-पास के कई खंभे भी टूटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मोहन सोरेन और चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस फरार चालक और खलासी की तलाश में जुटी है।
Also Read : भारतीय सेना को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्स का अनोखा ट्रिब्यूट
Also Read : सिंगपोरा में चल रही ताबड़तोड़ गो’लियां, कई आतंकी घिरे
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 22 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल