Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 4:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»एशियाई जूनियर मुक्केबाजी : भारत के खाते में कुल 08 स्वर्ण पदक, लड़कियों ने जीते 06
    खेल

    एशियाई जूनियर मुक्केबाजी : भारत के खाते में कुल 08 स्वर्ण पदक, लड़कियों ने जीते 06

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत ने दुबई में एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Asian Junior Boxing Championships) में आठ स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया. इनमें से छह स्वर्ण पदक (Gold Medals) लड़कियों ने जीते. इसके अलावा भारत ने पांच रजत और छह कांस्य पदक भी हासिल किये.

    भारत की छह लड़कियां फाइनल में पहुंची थी, जिनमें से छह ने स्वर्ण पदक जीते जबकि चार अन्य को रजत पदक मिला. लड़कों के वर्ग में तीन भारतीय फाइनल में पहुंचे थे जिनमें से दो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे.

    भारत ने कजाखस्तान के बराबर स्वर्ण पदक जीते. उज्बेकिस्तान नौ स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रहा.

    राष्ट्रीय चैम्पियन रोहित चमोली (48 किग्रा) और भरत जून (81 किग्रा से अधिक) ने लड़कों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शुरूआत की। इसके बाद लड़कियों के वर्ग में वीशू राठी (48 किग्रा), तनु (52 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), माही राघव (63 किग्रा), प्रांजल यादव (75 किग्रा) और कीर्ति (81 किग्रा से अधिक) ने सोने के तमगे हासिल किये.

    कीर्ति ने कजाखस्तान की शुगल्या रीसबेक को 4-1 से जबकि माही राघव ने कजाखस्तान की अलगेरिम काबदोल्दा को 3-2 से हराया. निकिता ने कजाखस्तान की असेम तनातर को जबकि प्रांजल ने कजाखस्तान की अखजान को 4-1 से हराया. रूद्रिका (70 किग्रा) उज्बेकिस्तान की ओइशा तेरोवा से 1-4 से और संजना (81 किग्रा) कजाखस्तान की उमित अहिलकाइर से 0-5 से हार गई. आंचल सैनी (57 किग्रा) को भी कजाखस्तान की उलझान सारसेनबे से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

    भारत की तरफ से देविका घोरपड़े (50 किग्रा), आरज़ू (54 किग्रा) और सुप्रिया रावत (66 किग्रा) ने लड़कियों के वर्ग में जबकि आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और अंकुश (66 किग्रा)) ने लड़कों के वर्ग में कांस्य पदक जीते. पिछली एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2019 में भारत 21 पदक (छह स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा था.

    जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं को 4,000 डॉलर जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 2,000 डॉलर और 1,000 डॉलर दिए जाएंगे.

    सोमवार को होने वाले युवा प्रतियोगिता के फाइनल में भारत के 15 मुक्केबाज स्वर्ण के लिए लड़ेंगे। निवेदिता (48 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा), सिमरन (52 किग्रा), नेहा (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), प्रीति दहिया (60 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), स्नेहा (66 किग्रा), खुशी (75 किग्रा), तनिशबीर (81 किग्रा) महिला वर्ग में जबकि पुरुषों में विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा), जयदीप रावत (71 किग्रा), वंशज (64 किग्रा) और विशाल (80 किग्रा) फाइनल खेलेंगे.

    यह पहला अवसर है जबकि दोनों आयु वर्ग – जूनियर और युवा – चैम्पियनशिप एक साथ आयोजित की जा रही है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोक्यो पैरालंपिक : अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता
    Next Article पलामू में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, नींद की झपकी आने से हादसा

    Related Posts

    खेल

    पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड

    August 8, 2025
    खेल

    भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में जीता गोल्ड, सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    August 7, 2025
    खेल

    सौरव गांगुली की क्रिकेट प्रशासन में वापसी की तैयारी, CAB अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन

    August 7, 2025
    Latest Posts

    “डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर”, विजय सिन्हा पर तेजस्वी ने लगाया बड़ा आरोप

    August 10, 2025

    CBSE बोर्ड : अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी 10वीं-12वीं की आंसर शीट्स, 2026 से 9वीं में ‘ओपन-बुक’ परीक्षा

    August 10, 2025

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025

    ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी का डिजिटल वार, कांग्रेस ने लॉन्च किया नया वेब पेज

    August 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.