Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 11:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौ’त
    गिरिडीह

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौ’त

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले में बीती देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अलकापुरी निवासी रोहित सिंह राठौर (28 वर्षीय) के तौर पर की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी चौक के पास से सामने आई है।

    पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहित बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित बाइक समेत सड़क पर गिर गए और पास से गुजर रहे एक लोडेड ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय रोहित झंडा मैदान में क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव को देवघर एयरपोर्ट छोड़ा था। ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बाइक पहले ट्रेलर से टकराती है और फिर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से रोहित ट्रक के पहियों में फंस गए।

    हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर रोहित का शव रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। भीड़ ने दूसरे ट्रक को पकड़ भी लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है। नो-एंट्री हटने के बाद से भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है और चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं।

    एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी कौशर अली, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन और पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और काफी समय बाद भीड़ शांत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जाम हटाकर यातायात बहाल किया। हादसे से मृतक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग प्रशासन से भारी वाहनों के आवागमन पर सख्ती की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    Also Read : रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    A speeding trailer crushed a bike rider and people blocked the road. killing the youth Road accident in Giridih: A speeding trailer crushed a biker गिरिडीह में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला युवक की मौत लोगों ने लगाया सड़क जाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कल आएगी किसानों के खाते में
    Next Article शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

    Related Posts

    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    November 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 2035 तक बढ़ेगी बिजली की मांग, ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू

    November 18, 2025
    झारखंड

    IG ने किया सख्त मॉनिटरिंग, थानों में शुरू हुई पेयजल–शौचालय व रसीद व्यवस्था

    November 18, 2025
    Latest Posts

    पुल पर स्कॉर्पियो से धुआं निकलने से अफरा-तफरी, यातायात प्रभावित

    November 18, 2025

    आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद का आया नया वीडियो सामने, आ’त्मघाती हमलों को बताया ‘शहादत’

    November 18, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे

    November 18, 2025

    छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई घायल

    November 18, 2025

    IPL 2026 : मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.