Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मधुबनी में 13 लाख के नकली नोट बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
    बिहार

    मधुबनी में 13 लाख के नकली नोट बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मधुबनी । पुलिस ने बुधवार को 13 लाख 100 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। मामला जिले के भैरवस्थान थाना का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भैरवस्थान में नकली नोट बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापामारी के लिए टीम गठित की। छापामारी में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नकली नोट और नोट छापने की सामग्री जब्त की गई। गुप्त सूचना पर कार्रवाई के लिए आशीष आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान छापामारी टीम का गठन हुआ।

    जब टीम मिली सूचना के स्थान पर पहुंची तो वहां से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी तलाशी में उसके पास से 2000, 500, 200 और 100 के नकली नोट जब्त किए गए। इनकी कुल कीमत 13 लाख 100 रुपए है। गिरफ्तार व्यक्ति लौकही थाना निवासी ध्रुव कामत का पुत्र प्रेम कुमार कामत है।

    उससे पूछताछ करने के बाद अन्य अभियुक्तों के घर भी छापामारी की गई। जहां से प्रिंटर और नोट को रंगने के लिए ब्लू , मेजेंटा, पीला, और काला कलर जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान नकली नोट के बारे में बताया कि गिरोह नेपाल से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि नकली नोट तस्करों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी थे शामिल
    पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि- आशीष नंदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर, झंझारपुर के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष महफुज आलम, झंझारपुर अंचल पुलिस निरीक्षक ललन चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार अम्बूज, थानाध्यक्ष भैरवस्थाना और पुलिस अवर निरीक्षक अरविन्द कुमार, झंझारपुर थाना विशेष टीम में शामिल थे।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविवाहिता का फंदे से लटकी मिली शव, पैर व कपड़े में लगा था गोबर,पिता ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article रांची के लाल ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान, शुभम राज को अमेजन में 1.15 करोड़ का पैकेज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.