Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार का इनामी नक्सली झारखंड के इस जिले में चढ़ गया पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    बिहार का इनामी नक्सली झारखंड के इस जिले में चढ़ गया पुलिस के हत्थे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2025Updated:April 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू पुलिस ने बिहार में एक लाख के इनामी टीएसपीसी नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह इनामी टीएसपीसी नक्सली पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुरीदाग पहाड़ के पास से पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह नक्सली यहां के आसपास के ईट भट्ठा और क्रशर संचालकों से लेवी वसूलने के लिए पहुंचा था।

    नक्सली की पहचान 53 वर्षीय जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव के रूप में हुई है। जीबलाल बिहार के गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के हडही का रहने वाला है। झारखंड में उसे रमेश के नाम से जाना जाता था। उसके खिलाफ पलामू के मनातू के अलावा बिहार में चार मामले दर्ज हैं।

    मामले में पलामू के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह ने गुरूवार को एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में मीडिया को बताया कि दो अप्रैल की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के शशिकांत अपने दस्ता सदस्यों के साथ नावाबाजार के तुरीदाग पहाड़ के आसपास देखा गया है। जिसके बाद नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर के प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार के अमित कुमार द्विवेदी को जवानों के साथ कार्रवाई के लिए भेजा गया।

    इसी क्रम में तुरीदाग पहाड़ से एक व्यक्ति झोला लेकर उतरते दिखा। घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया तो उसकी पहचान जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव के रूप में हुई। उसके पास से टीएसपीसी का एक लिखित पर्चा, एक पॉकेट डायरी, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    मालूम हो कि  जीबलाल वर्ष 2014-15 में टीएसपीसी से जुड़ा था, तब से सक्रिय सदस्य के रूप में वह कार्य कर रहा था। फिलवक्त टीएसपीसी के दस्ता में शशिकांत के अलावा छह लोग शामिल हैं। जीबलाल के पास से मिली डायरी से लेवी का हिसाब, मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी मिली है। जीबलाल का आपराधिक इतिहास रहा है। अक्टूबर 2024 में तुरीदाग पहाड़ पर पुलिस और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में वह शामिल था। वर्ष 2021 में मनातू पुलिस और टीएसपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी।

    दस्ता में चलते समय जीबलाल इंसास हथियार रखता था। झारखंड में उस पर कोई इनाम घोषित नहीं है। 10 साल से टीएसपीसी में रहने के बाद पहली बार उसे गिरफ्तार किया गया है। संगठन से अलग होकर आम आदमी की तरह उसके नावाबाजार आने के कारण उसके पास कोई हथियार नहीं था।

    गिरफ्तारी टीम में एएसपी अभियान के अलावा नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, छतरपुर के प्रशांत प्रसाद, नौडीहा बाजार के अमित कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार राय और जवान शामिल थे।

    Also Read : झारखंड ATS और यूपी STF की सरायकेला में रेड, कनौजिया के AK-47 को खोज रही टीम

    arrested Bihar brick kiln crusher operators levy collection Nawabazar police station Naxalite campaign palamu Palamu district police success Reward TSPSN Naxalite Turidag Hill इनाम ईंट भट्ठा क्रशर संचालक गिरफ्तार टीएसपीएससी नक्सली तुरीदाग पहाड़ नक्सली अभियान नावाबाजार थाना क्षेत्र पलामू पलामू जिला पुलिस सफलता बिहार लेवी वसूली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड CABINET की बैठक 8 काे, लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण फैसले
    Next Article चोरी का पोल खोल दिया था… इसी शक में मा’रा गया भूपल साहू

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

    August 30, 2026
    आदिवासी

    रांची में आदिवासी महाजुटान: क्या है परिसीमन और झारखंड में कितना बदल सकता है राजनीतिक समीकरण?

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

    August 30, 2026

    रांची में आदिवासी महाजुटान: क्या है परिसीमन और झारखंड में कितना बदल सकता है राजनीतिक समीकरण?

    August 30, 2026

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.