Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिजली विभाग की वर्कशॉप में लगी भीषण आ’ग, छह दमकलों ने पाया काबू
    झारखंड

    बिजली विभाग की वर्कशॉप में लगी भीषण आ’ग, छह दमकलों ने पाया काबू

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद थाना के पीछे हीरापुर स्थित बिजली सब डिवीजन कार्यालय परिसर में बीती रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग जीएम आवास के पास बने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) में लगी। आग लगते ही वर्कशॉप से काले धुएं का गुबार उठने लगा जिसे देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।

    कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की टीम तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद, रात करीब साढ़े 11 बजे जाकर आग बुझाई जा सकी। इस दौरान कुल छह दमकल गाड़ियां, जिनमें एक सिंदरी से बुलाई गई थी, राहत कार्य में जुटी रहीं।

    आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदाजा है कि बिजली गिरने (थंडरिंग) से यह हादसा हुआ हो सकता है। जब आग लगी, उस समय वर्कशॉप में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि शाम 5 बजे ही सभी कर्मचारी काम खत्म कर जा चुके थे। सिर्फ कुछ गार्ड वहां तैनात थे।

    अचानक आग की लपटें उठते ही आस-पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान तेज बारिश भी शुरू हो गई, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य जारी रखा। कई लोग छाता लेकर मदद के लिए पहुंचे।

    वर्कशॉप के जिस हिस्से में स्क्रैप और पुराना सामान रखा था, वहीं से आग शुरू हुई थी। आग में कई पुराने ट्रांसफॉर्मर, तार, उपकरण और तेल जलकर राख हो गए। हालांकि, बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि यह स्क्रैप वाला हिस्सा था, इसलिए विभाग को ज्यादा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी मंगलवार को पूरा आकलन किया जाएगा कि कितनी हानि हुई है।

     

    झारखंड ताजा खबर झारखंड समाचार टीआरडब्ल्यू आग ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप आग धनबाद आग धनबाद फायर ब्रिगेड धनबाद ब्रेकिंग न्यूज धनबाद हादसा बारिश में आग बिजली गिरने से आग बिजली विभाग धनबाद वर्कशॉप में आग स्क्रैप में आग हीरापुर वर्कशॉप आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फिर बदला मौसम, 11 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
    Next Article कफ सिरप को लेकर रांची प्रशासन सख्त, बिना पर्ची नहीं बिकेगी दवा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.