Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 4:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : जमीन विवाद में एक शख्स ने अपने चचेरे भाई को गोली मारी, MMCH में भर्ती
    झारखंड

    पलामू : जमीन विवाद में एक शख्स ने अपने चचेरे भाई को गोली मारी, MMCH में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू:  जमीन विवाद में एक शख्स ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी है. जख्मी विमल दुबे नाम के युवक को इलाज के लिए MMCH में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के निबटारे के परिजन आपस मे बैठक कर रहे थे. आरोपी ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर उसके बाद उसने विमल दुबे को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में पूर्वडीहा गांव में जमीन और पैसे के बंटवारे के विवाद में भाई ने चचेरे भाई को गोली मार दी है.

    विमल दुबे को गोली जांघ में लगी है. गोली लगने के बाद उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए MMCH में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. कहा जा रहा है कि चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा में विमल दुबे और मनोज दुबे के बीच जमीन का विवाद था. दोनों ने पुश्तैनी जमीन दो दिनों पहले एक व्यक्ति के हाथों बेच दी थी.


    जमीन के पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद में मनोज दुबे ने विमल दुबे को गोली मारी है. रविवार की शाम दोनों के बीच विवाद के निपटारे के लिए पारिवारिक पंचायत चल रही थी. पंचायत में दोनों के बीच विवाद हुआ था, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के दौरान भी मनोज दुबे ने हवाई फायरिंग की थी. चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक पंचायत के बाद मनोज दुबे ने विमल दुबे को बुलाया था. बाद में मनोज दुबे ने विमल दुबे को गोली मार दी. पुलिस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जख्मी विमल दुबे ने पुलिस को बताया है कि मनोज दुबे अपने हिस्से से अधिक की रकम की मांग कर रहे थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : CISF जवान ने पत्नी को गोली मारी, बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर
    Next Article गढ़वा : मुखिया ने आदिम जनजाति के पांच युवकों को बांधकर पीटा,सिर मुंडवाया

    Related Posts

    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    झारखंड

    नेपाल हाउस में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण

    July 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में मात्र 68 शराब की दुकानें होंगी संचालित, उत्पाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी की

    July 4, 2025
    Latest Posts

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025

    नेपाल हाउस में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया औचक निरीक्षण

    July 4, 2025

    SSC CGL 2025 भर्ती : फीस जमा करने की अंतिम तारीख कल

    July 4, 2025

    एक घर की नींव से निकले 25 कोबरा, गांव में मचा हड़कंप

    July 4, 2025

    रांची में मात्र 68 शराब की दुकानें होंगी संचालित, उत्पाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी की

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.