Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Sep, 2025 ♦ 2:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान
    ट्रेंडिंग

    पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हवाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट 6E 2482 (दिल्ली-पटना) लैंडिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। बीती रात करीब 9 बजे विमान रनवे पर तय टचिंग पॉइंट से आगे निकल गया, लेकिन पायलट की त्वरित सूझबूझ ने हादसे को टाल दिया। पायलट ने विमान के पहिए रनवे को छूने के बाद उसे दोबारा हवा में उठा लिया और 2-3 चक्कर लगाकर रात 9:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 173 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

    एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान रनवे 25 पर उतर रहा था, लेकिन पटना हवाई अड्डे का रनवे अपेक्षाकृत छोटा होने और विमान की तेज गति के कारण यह नियत बिंदु से आगे निकल गया। पायलट को आशंका हुई कि विमान अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए उसने तुरंत ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि पटना का हवाई अड्डा देश के 11 सबसे जोखिम भरे हवाई अड्डों में शुमार है, क्योंकि इसका रनवे अन्य हवाई अड्डों की तुलना में छोटा है।

    यह घटना पटना हवाई अड्डे पर हाल की दूसरी ऐसी घटना है, जहां हादसा होते-होते टल गया। इससे पहले 9 जुलाई को इंडिगो फ्लाइट 6E 5009 (पटना-दिल्ली) को पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस विमान ने सुबह 8:42 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन इंजन में कंपन के कारण 9:03 बजे रनवे 7 पर वापस लौटना पड़ा। उस घटना में 175 यात्री सवार थे और रनवे पर मरे हुए पक्षी के अवशेष भी पाए गए थे।

    Also Read : रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    173 passengers' lives saved due to pilot's presence of mind IndiGo flight escapes accident at Patna airport पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट हादसे से बची पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    Next Article बोकारो में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर व कोबरा का एक जवान घायल

    Related Posts

    बिहार

    PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    September 2, 2025
    क्राइम

    चार साल की मासूम को मा’रकर फेंका खेत किनारे, पुलिस जुटी जांच में

    September 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, गिरिडीह की डॉक्टर फरहाना व चंदनकियारी की डॉक्टर रिंकू कुमारी बर्खास्त

    September 2, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    September 2, 2025

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…

    September 2, 2025

    PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    September 2, 2025

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    September 2, 2025

    “मैदान पर धोनी ने मुझे डांटा” मोहित शर्मा ने सुनाया ‘कैप्टन कूल’ का गुस्से वाला किस्सा

    September 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.