Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, छोड़ गया गैंगस्टर के नाम का पर्चा
    झारखंड

    पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, छोड़ गया गैंगस्टर के नाम का पर्चा

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: जिले के पतरातू रेलवे फाटक के पास रेल ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर उस समय सनसनी फैल गई जब दो बाइक सवार अपराधियों ने पोकलेन मशीन पर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने मौके पर गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा, जिसमें बिना अनुमति काम नहीं करने की चेतावनी दी गई.

    फायरिंग और धमकी से फैली दहशत

    घटना देर शाम की है, जब भुरकुंडा-सौंदा बस्ती-पतरातू मुख्य मार्ग पर चल रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण स्थल पर दो अपराधी बाइक से पहुंचे. उन्होंने निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. अपराधियों ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के नाम का पर्चा भी फेंका, जिसमें चेतावनी दी गई कि बिना गिरोह को “मैनेज” किए काम बंद कर दिया जाए.

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने निर्माण स्थल पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की और मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है.

    सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

    एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए टेक्निकल टीम और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. फायरिंग की इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर काम ठप हो गया है और इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

    अपराध गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव झारखंड दहशत धमकी भरा पर्चा पतरातू पतरातू एसडीपीओ पुलिस जांच पोकलेन मशीन फायरिंग रामगढ़ रेल ओवरब्रिज रेलवे फाटक विकास कार्य सीसीटीवी फुटेज स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में 11,697 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, जानें किस विभाग को मिली कितनी राशि
    Next Article JSSC-CGL परीक्षा को लेकर मांडू विधायक ने विधानसभा में दिया धरना, सरकार को चेताया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.