Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो : पुलिस लाइन बैरक में इंसास राइफल से गोली चली, एक जवान की मौत
    झारखंड

    बोकारो : पुलिस लाइन बैरक में इंसास राइफल से गोली चली, एक जवान की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारोः पुलिस लाइन बैरक में अचानक गोली चली. इसमें जिला पुलिस के एक जवान सुशील द्विवेदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. गोली की आवाज सुनाई देने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस लाइन बैरक के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी. पुलिसकर्मियों ने बताया कि जवान के अपने ही इंसास राइफल से गोली चली है.

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी चंदन कुमार झा पुलिस लाइन पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल को तत्काल सील कर दिया गया है, ताकि जांच में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके. एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि सुशील द्विवेदी के राइफल से ही गोली चली और सुशील को ही गोली लगी है. उन्होंने कहा कि यह हादसा है या फिर कोई और वजह है. इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच कर सच्चाई को सामने रखेगी.

    सेक्टर-12 थाने में पदस्थापित था जवान

    जवान सुशील सेक्टर-12 थाने में पदस्थापित था. थाने में ड्यूटी करने के बाद पुलिस लाइन बैरक पहुंचे और रात्रि के करीब 9ः00 बजे गोली चलने की घटना हुई. धनबाद जिले के रहने वाले सुशील द्विवेदी वर्ष 2011 बैच के जवान थे. वर्ष 2019 में एसटीएफ से बोकारो जिला पुलिस बल में तैनात हुए थे. बताया जा रहा है कि जवान सुशील रविवार को ही घर से ड्यूटी पर लौटाी था और रात्रि में गोली चलने की घटना घटी है.

    घटनास्थल पहुंचे एसोसिएशन के अध्यक्ष

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडे भी रात्रि में ही बैरक पहुंचे और बैरक में उपस्थित पुलिसकर्मियों से घटना से संबंधित जानकारी ली. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि एसपी खुद जांच में जुटे हैं. इससे निष्पक्ष जांच होगी और घटना की सच्चाई सामने आएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article राष्ट्रीय खेल घोटाला : आरोपी आरके आनंद ने किया सरेंडर

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.