Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लोहरदगा में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दो की जान ली, कई जख्मी
    क्राइम

    लोहरदगा में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दो की जान ली, कई जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिकअप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा में आज एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग बेतरह रूप से जख्मी बताये जा रहे है. यह घटना कचहरी रोड के SP कोठी के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारी. मृतकों की पहचान राजा बंगला निवासी जमील कुरैशी और पतरातू रामगढ़ के उल्फत अंसारी के रूप में हुई है. जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

    कैसे हुआ हादसा?

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिकअप वैन लोहरदगा स्टेशन की ओर से बड़ी तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद वैन चालक ने कई अन्य बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई. इतना ही नहीं बेकाबू पिकअप वैन ने एक मोटरसाइकिल को कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया.

    पिकअप

    भागने के दौरान वैन हुआ खराब

    हादसे के बाद वैन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन शंख नदी के पास पुलिस पिकेट के पहले पिकअप वैन खराब हो गया और थोड़ी देर बाद उसमें आग लग गई. हालांकि, इससे पहले वैन कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका था.

    पुलिस जांच

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया और गाड़ी के कागजात की जांच की. जांच में यह पता चला कि पिकअप वैन का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सहित सभी कागजात फेल थे. पुलिस ने यह भी कहा कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार वैन चालक शराब के नशे में धुत था, जिससे यह भयानक हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस आरोपी वैन चालक से पूछताछ कर रही है.

    Also Read : बेटियों ने अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया- CM

    Also Read : पुलिस की तत्परता से रांची का अमन-चैन बरकरार, असामाजिक तत्वों ने की यह घिनौनी हरकत

    Also Read : सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को CM खुद देंगे जमीन… जानें कब

    Accident drunk driver high speed injured insurance Jameel Qureshi Kachhari Road Lohardaga Lohardaga Station motorcycle Pickup Vehicle police custody police investigation police picket pollution Road Accident roadside Sadar Hospital Shankha River speeding accident Ulfat Ansari vehicle accident vehicle driver इंश्योरेंस उल्फत अंसारी कचहरी रोड जख्मी जमील कुरैशी तेज रफ्तार तेज रफ्तार हादसा दुर्घटना पिकअप वैन पुलिस जांच पुलिस पिकेट पुलिस हिरासत पॉल्यूशन मोटरसाइकिल लोहरदगा लोहरदगा स्टेशन वैन चालक वैन दुर्घटना शंख नदी शराब के नशे में चालक सड़क किनारे सड़क हादसा सदर अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटियों ने अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया- CM
    Next Article रांची में नाबालिग के साथ ट्यूशन टीचर ने की गंदी हरकत, गया जेल

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.