Giridih : गिरिडीह में बीती देर रात हरिहर धाम रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात लगभग 10 बजे कोयला लदी बाइक और एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक को भी चोटें आई हैं।
हादसे का विवरण
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक हजारीबाग की ओर से बगोदर की तरफ कोयला ले जा रही थी। दूसरी ओर कार बगोदर से हरिहर धाम रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक पर लदा कोयला सड़क पर फैल गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सड़क से हटाया और बगोदर थाना पुलिस को सूचना दी।
घायलों का इलाज और राहत कार्य
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और विस्तृत जांच जारी है।
Also Read : पत्नी को मौ’त के घाट उतारने वाले पति की फंदे पर लटकी मिली ला’श


