Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Nov, 2025 ♦ 9:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोरहाबादी में आज भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
    झारखंड

    मोरहाबादी में आज भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में बड़ा राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्य सरकार के सभी मंत्री विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री करीब 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें लगभग 8,000 चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्हें सहायक आचार्य, कीटपालक, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य कर पदाधिकारी, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को दी गई है। वे पंडाल, मंच, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

    ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

    समारोह के चलते 28 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर गुजरेंगे।

    मोरहाबादी जाने वाले कुछ मार्गों पर आम वाहनों का परिचालन भी रोका जाएगा। एसएसपी आवास, दिवंगत दिशोम गुरु आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी और रेडक्रॉस रोड पर सामान्य वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम स्थल के मार्ग पर चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें।

    पार्किंग व्यवस्था

    कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फुटबॉल मैदान (रांची कॉलेज), आर्मी ग्राउंड, TRI मैदान और DIG ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर की ओर से आने वाले वाहन अपने निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही रुकेंगे। वहीं बूटी मोड़, रिम्स और करमटोली की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग आर्मी ग्राउंड मोरहाबादी में होगी। आवश्यकता पड़ने पर शहर में कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से रूट डायवर्ट भी किए जा सकते हैं।

    Also Read : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : आज 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि

    Also Read : झारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान

    Also Read :  Aaj Ka Rashifal, 28 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read :  सुरक्षा व्यवस्था की आईजी ने की समीक्षा, मोरहाबादी में होना है नियुक्ति पत्र वितरण

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश: कॉमेडियन दिव्यांगों की सफलता की कहानियों को पेश करें

    A grand state-level function will be held in Morabadi today; Chief Minister Hemant Soren will be the chief guest.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : आज 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि
    Next Article धोनी के साथ डिनर करके निकले कोहली और पंत, फैंस ने लिए जमकर फोटो

    Related Posts

    झारखंड

    मुफ्त नमक वितरण में देरी पर सरकार सख्त, अब टेंडर नहीं – केंद्रीय भंडार से सीधे खरीदेगी नमक

    November 28, 2025
    झारखंड

    धोनी के साथ डिनर करके निकले कोहली और पंत, फैंस ने लिए जमकर फोटो

    November 28, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान

    November 28, 2025
    Latest Posts

    मुफ्त नमक वितरण में देरी पर सरकार सख्त, अब टेंडर नहीं – केंद्रीय भंडार से सीधे खरीदेगी नमक

    November 28, 2025

    धोनी के साथ डिनर करके निकले कोहली और पंत, फैंस ने लिए जमकर फोटो

    November 28, 2025

    मोरहाबादी में आज भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    November 28, 2025

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : आज 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि

    November 28, 2025

    झारखंड में कड़ाके की ठंड : सिमडेगा 5.7°C पर जम गया, जल्द बढ़ सकता है तापमान

    November 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.