Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Feb, 2026 ♦ 12:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दोस्त ने ही मा’री गोली और फिर पहुंचाया अस्पताल, चार आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    दोस्त ने ही मा’री गोली और फिर पहुंचाया अस्पताल, चार आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र के तिगरा गांव स्थित केवला मोड़ के पास युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कों के नाम विनीत खलखो, रोहित तिग्गा उर्फ उरांव, शिवराज उरांव और आलोक उरांव बताये गये। इन लोगों के पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो खोखा और एक वैगनआर कार जब्त की गयी है। घायल युवक का इलाज रिम्स में चल रहा है। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया।

    एसपी प्रवीण पुस्कर ने मीडिया को बताया कि बीती रात आलोक के पिता के रिटायर होने के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था। सभी दोस्त एक साथ खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान शराब लाने की बात पर सभी बाहर निकले। ठंड अधिक होने के कारण पुआल जलाने की कोशिश की गई। माचिस नहीं मिलने पर आरोपी विनीत ने अपने पास रखे देसी पिस्टल से फायर किया, लेकिन आग नहीं लगी। इसके बाद सभी शराब लाने के लिए निकल पड़े।

    विनीत, संदीप और रोहित वैगनआर कार से जा रहे थे, जबकि आलोक और शिवराज स्कूटी से पीछे आ रहे थे। कार चालक संदीप तेज गति से गाड़ी चला रहा था। मना करने के बावजूद वह नहीं माना। केवला मोड़ पर गाड़ी रोकने के बाद इस बात को लेकर सभी के बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर अन्य युवकों ने विनीत को गोली मारने के लिए उकसाया।

    आरोप है कि विनीत ने संदीप के सिर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी डर के कारण हथियार को पास के झाड़ियों में छिपा कर फरार हो गए। घायल संदीप को पहले तिगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान पुलिस ने आरोपी विनीत से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    इस कांड का खुलासा करने और संदेही गुनहगारों को दबोचने के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया था। डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार जब्त: 

    A friend shot him and then took him to the hospital; four suspects have been arrested. चार आरोपी गिरफ्तार दोस्त ने ही मारी गोली और फिर पहुंचाया अस्पताल पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार जब्त

    February 2, 2026
    चाईबासा

    सीएम हेमंत ने दी 197 योजनाओं की सौगात, बोले- आधी आबादी को बना रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर

    February 2, 2026
    क्राइम

    रेलवे साइडिंग पर फा’यरिंग की साजिश नाकाम, दरोगा का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

    February 2, 2026
    Latest Posts

    दोस्त ने ही मा’री गोली और फिर पहुंचाया अस्पताल, चार आरोपी गिरफ्तार

    February 3, 2026

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के दो गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार जब्त

    February 2, 2026

    सीएम हेमंत ने दी 197 योजनाओं की सौगात, बोले- आधी आबादी को बना रहे हैं सशक्त और आत्मनिर्भर

    February 2, 2026

    हत्याकांड में बंद अनंत सिंह तीन माह बाद जेल से बाहर, विधानसभा में लेंगे शपथ

    February 2, 2026

    रेलवे साइडिंग पर फा’यरिंग की साजिश नाकाम, दरोगा का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

    February 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.