Saraikela : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक कपल पर टांगी से हमला किया गया। इस हमले में करीब 35 साल के भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ रह रही सीता मार्डी बेतरह जख्मी हो गयी। उसका इलाज MGM अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को बीती देर रात सरायकेला-खरसावां के आरआईटी थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास अंजाम दिया गया। आरआईटी थानेदार विनय कुमार ने मीडिया को बताया कि सीता मार्डी और भोला गुजरे एक साल से साथ रह रहे थे। सीता मार्डी विवाहित है और अपने पति राजेन्द्र मार्डी से पिछले एक साल से अलग रह रही थी। उनके चार बच्चे हैं। वहीं भोला बिरुआ भी विवाहित था और अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। थानेदार के अनुसार, यह रिश्ता राजेन्द्र मार्डी को मंजूर नहीं था। जब भी वह विरोध करने आता था, भोला उसे मारकर भगा देता था। बीती रात राजेन्द्र ने कुलुपटंगा स्थित घर में घुसकर दोनों पर टांगी से हमला कर दिया और फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भोला को मृत घोषित कर दिया गया। थानेदार ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Also Read : मुकेश अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, सामने आया वीडियो
Also Read : बिहार का लाल मनीष कुमार देश के लिए शहीद, पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा पटना
Also Read : अशांत मणिपुर को छोड़ JSCA चुनाव में मणिपुर के DGP की एंट्री, मतदाताओं से कर रहे संपर्क
Also Read : चार अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Also Read : धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी