Chhapra : छपरा फोरलेन पर आज यानी रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सुबह करीब 7:45 बजे तेज रफ्तार से आ रही मुर्गी लदी पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी दर्दनाक थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेरा गांव निवासी के तौर पर की गई है।
घटनास्थल पर मचा हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन का ड्राइवर तेज गति में था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थानेदार मनोज कुमार प्रभाकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पिकअप वैन जब्त
पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read : फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025: 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू
Also Read : चातुर्मास 2025 आज से शुरू, क्या करें, क्या ना करें… जानें
Also Read : हजारीबाग के GST कार्यालय की भोरे-भोर ढह गई दीवार, फिर…
Also Read : उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Also Read : अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड
Also Read : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, 19 जिलों में शुरू होंगे 51 PCH
Also Read : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक, नो-फ्लाई ज़ोन में घुसा छोटा विमान, फिर…
Also Read : लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा
Also Read : बिहार लूट, गो’ली और ह’त्या के साए में जी रहा है : राहुल गांधी