Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Feb, 2026 ♦ 10:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे
    जोहार ब्रेकिंग

    बहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अचानक चीख-पुकार गूंजने लगी। मनातू थाना क्षेत्र के रहैया गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे ने पूरे माहौल को बदलकर रख दिया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटा 20 वर्षीय युवक अकबर अंसारी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    शादी की तैयारी में निकला था, रास्ते में हो गया हादसा

    गांव के अलीम अंसारी का बेटा अकबर अंसारी अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने दोपहिया वाहन से मनातू होते हुए पदमा जा रहा था। घर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था, रिश्तेदार जुट चुके थे और हर तरफ खुशियों का माहौल था। इसी बीच कुसडी गांव में कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

    दूसरी बाइक पर परीक्षा देकर लौट रहे थे छात्र

    दूसरी बाइक पर चक पंचायत के अदौरिया गांव निवासी पुनिल कुमार अपनी चचेरी बहनों सोनी कुमारी और पूजा कुमारी के साथ सवार था। बताया जा रहा है कि तीनों मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हादसे में अकबर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, फिर किया गया रेफर

    हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायलों को तुरंत मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

    शादी की खुशियां बदलीं मातम में

    जिस घर में बारात आने वाली थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। रिश्तेदारों और गांव वालों की आंखें नम हैं। बहन की शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई। पूरे रहैया गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे की चर्चा कर रहा है।

    Also Read : राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

    A brother dies tragically on his sister's wedding day... Find out how. बहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौत... जानें कैसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग
    Next Article कुंडहित में रुके स्वास्थ्य मंत्री, अबुआ कार्ड से 15 लाख बीमा पर किया बड़ा दावा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहाड़ी मंदिर के आसपास नशाखोरी और अड्डेबाजी पर कार्रवाई, 4 युवक पकड़े गए

    February 9, 2026
    क्राइम

    सोनाहातू म’र्डर केस का खुलासा, महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौ’त के घाट

    February 9, 2026
    जामताड़ा

    कुंडहित में रुके स्वास्थ्य मंत्री, अबुआ कार्ड से 15 लाख बीमा पर किया बड़ा दावा

    February 9, 2026
    Latest Posts

    पहाड़ी मंदिर के आसपास नशाखोरी और अड्डेबाजी पर कार्रवाई, 4 युवक पकड़े गए

    February 9, 2026

    सोनाहातू म’र्डर केस का खुलासा, महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौ’त के घाट

    February 9, 2026

    कुंडहित में रुके स्वास्थ्य मंत्री, अबुआ कार्ड से 15 लाख बीमा पर किया बड़ा दावा

    February 9, 2026

    बहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

    February 9, 2026

    राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

    February 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.