Hazaribagh : चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की खेती नष्ट की। एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मुरानिया और दुरागढ़ा गांव के लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में उगाई जा रही अफीम को चिन्हित कर मौके पर ही तबाह किया गया।
कार्रवाई के दौरान अफीम की सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले 10 सेक्शन पाइप और 4 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट कर दिए गए। पुलिस ने बताया कि अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हज़ारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह सख्ती बरती जाएगी और ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे।
Also Read : हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फा’यरिंग मामले में 10 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
Also Read : अमिताभ बच्चन बने ‘कैंपा-श्योर’ पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर
Also Read : छात्रवृत्ति बकाया और अन्य मुद्दों पर JCM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Also Read : मोतिहारी में 17 जनवरी को आस्था का महाआयोजन, विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की होगी स्थापना


