Latehar : बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में जंगली हाथियों के हमले में आर्यन लोहरा (19) की मौत हो गई। मृतक, बालूमाथ निवासी प्रमुख लोहरा के बेटे थे। जानकारी के अनुसार, आर्यन अपने आलू के खेत में पानी दे रहे थे, तभी चार हाथियों का झुंड खेत की ओर आया और अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथियों ने आर्यन को पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी के हमले में युवक की मौत हुई। परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।
रेंजर महतो ने ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की और कहा कि क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रहा है, लेकिन लोग पर्याप्त सतर्क नहीं हैं।
Also Read : फं’दे पर लटकी मिली पिता और तीन बेटियों की ला’श, पुलिस जुटी जांच में


