Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM हेमंत की एयर एम्बुलेंस सेवा से अबतक बची 94 लोगों की जान, रूट और रेट के बारे में जानें डिटेल्स
    झारखंड

    CM हेमंत की एयर एम्बुलेंस सेवा से अबतक बची 94 लोगों की जान, रूट और रेट के बारे में जानें डिटेल्स

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2025Updated:March 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एम्बुलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है. इस सेवा के माध्यम से अबतक 94 मरीजों को झारखंड से ससमय एयरलिफ्ट कर विभिन्न प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है. इनमें से 78 मरीज रांची से और 11 अन्य जिलों से थे.

    यह सेवा खासकर तब काम आती है जब मरीजों को तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा की आवश्यकता होती है. CM के इस प्रयास से झारखंड के लोग अब त्वरित और आसान तरीके से दूसरे राज्यों के अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को भी इस सेवा से एयरलिफ्ट किया गया.

    आम और खास लोगों ने लिया सेवा का फायदा

    एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ केवल आम नागरिकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस जवानों को भी इसका लाभ मिल चुका है. मरीजों के परिजन अब किसी भी समय नगर विमान विभाग के +918210594073 मोबाइल नंबर पर कॉल करके एयर एम्बुलेंस सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    एयर एम्बुलेंस सेवा की दरें और रूट :

    • रांची – दिल्ली : ₹3.3 लाख
    • रांची – मुंबई : ₹4.4 लाख
    • रांची – चेन्नई : ₹3.85 लाख
    • रांची – कोलकाता : ₹1.10 लाख
    • रांची – हैदराबाद : ₹3.02 लाख
    • रांची – वाराणसी : ₹1.37 लाख
    • रांची – लखनऊ : ₹2.20 लाख
    • रांची – तिरुपति : ₹3.85 लाख

    सी-90 एयरक्राफ्ट की सुविधा :

    तत्काल एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें एक मरीज और दो परिजनों को एक साथ अन्य राज्य में ले जाया जा सकता है. CM हेमंत सोरेन की यह पहल राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे असहाय और गंभीर स्थिति में पड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है और उनकी जान बचाई जा रही है.

    Also Read : IIFA AWARDS 2025 : इस फिल्म ने जीते कुल 10 पुरस्कार… देखें पूरी LIST

    advanced medical care air ambulance service airlift assembly elections Healthcare helpless patients Hemant Soren hospitals jharkhand Jharkhand police medical treatment quick treatment ranchi relief serious illnesses असहाय मरीज अस्पताल उच्चस्तरीय चिकित्सा एयर एम्बुलेंस सेवा एयरलिफ्ट गंभीर बीमारियां चिकित्सा झारखंड झारखंड पुलिस त्वरित उपचार रांची राहत विधानसभा चुनाव स्वास्थ्य सेवा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के संतोष की चांडिल में गयी जान… जानिये कैसे
    Next Article गढ़वा के पटाखा दुकान में हुए हादसे पर राज्यपाल और CM ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.