Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 10:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में 9.24 लाख की डकैती, घटना के कई घंटे बाद पुलिस को दी गयी सूचना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
    झारखंड

    हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में 9.24 लाख की डकैती, घटना के कई घंटे बाद पुलिस को दी गयी सूचना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के समीप बिरसा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में अपराधियों ने हथियार के बल पर 9.24 लाख रुपये डकैती कर फरार हो गए है। अपराधियों ने विजयादशमी की रात करीब 9.30 बजे घटना को अंजाम दिया है। 5 से 6 की संख्या में पहुंचे अपराधी पेट्रोल पंप से लाखों रुपये लेकर रिंगरोड की तरफ भाग गए। हालांकि, पेट्रोल पंप में डकैती के बाद पुलिस को सूचना देना जरूरी न समझते हुए पंप से पेट्रोल की बिक्री की जाने लगी। नगड़ी पुलिस को घंटों बाद डकैती की सूचना पंप मालिक की तरफ से मिली। जिसके बाद नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा, नगड़ी थाना प्रभारी संतोष पांडेय, इंस्पेक्टर अनिल द्विवेदी समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मी से पूरे मामले की जानकारी ली गयी है। इधर, ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज जांच किया जा रहा है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा किया जायेगा।

    बैंक बंद होने से पंप में पड़ा था लाखों रुपये

    पुलिस के अनुसार दुर्गा पूजा में दो दिन बैंक बंद होने के कारण पंप का लाखों रुपये पंप में लाखों रुपये रखा हुआ था। विजयादशमी की रात हथियार बंद अपराधी पेट्रोल पंप में पहुंचे। इसके बाद पहले पंप कर्मी को हथियार के बल पर कब्जे में लिया। फिर पंप कर्मी की मदद से कैश काउंटर तक पहुंचा है। अपराधी ने काउंटर समेत आलमीरा में रखा सारा पैसा लूट कर मौके से भाग गया। हालांकि, पेट्रोल पंप में डकैती करने से पूर्व सभी कर्मचारी को एक कमरे में बंद कर दिया था। जबकि, घटना के कई घंटे बाद पुलिस को सूचना भी दी गयी थी।

    पेट्रोल पंप में नही लगा है सीसीटीवी कैमरा

    अपराधियों में जिस पेट्रोल पंप में डकैती की घटना को अंजाम दिया है, उसमें एक भी सीसीटीवी कैमरा नही लगा हुआ है। पुलिस जांच करने पेट्रोल पंप पहुंची, तो खुलासा हुआ। रांची पुलिस अब अपराधियों के भागने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधी की पहचान किया जा सकें। हालांकि, इससे पूर्व नगड़ी पुलिस की ओर से पेट्रोल पंप मालिक को कई बार सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए बोला गया था।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार से रजरप्पा मुंडन कराने आ रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत, करीब 12 लोग हुए है घायल
    Next Article ग्राहकों को भारतीय स्टेट बैंक का तोहफा : घटाईं ब्याज दरें, सस्ते में मिलेगा लोन

    Related Posts

    क्राइम

    सिमडेगा DC के नाम पर बार-बार बन रही फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन सतर्क

    June 22, 2025
    झारखंड

    झारखंड में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन 27 जून से होगा शुरू

    June 22, 2025
    झारखंड

    रांची में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ AIMPLB की विशाल जनसभा आज

    June 22, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा DC के नाम पर बार-बार बन रही फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन सतर्क

    June 22, 2025

    झारखंड में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन 27 जून से होगा शुरू

    June 22, 2025

    गृह मंत्री अ‍मित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, माओवाद विरोधी रणनीति को मजबूत करने पर जोर

    June 22, 2025

    पटना यूनिवर्सिटी : स्लाइड अप प्रक्रिया में परेशानी, 25 जून तक बढ़ी समय सीमा

    June 22, 2025

    25 जून को खुलेगा HDB फाइनेंशियल का IPO… जानें प्राइस बैंड, GMP और निवेश से जुड़ी अहम बातें

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.