Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»घर में घुसे 8 डकैत, लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली 
    क्राइम

    घर में घुसे 8 डकैत, लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली 

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा : छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में अपराधियों ने डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. आठ बाइक सवार अपराधी घर में घुसे और विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी, जबकि उसके पिता को पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना में घायल हुए व्यक्ति बदलपुर गांव के निवासी गंगा सिंह के पुत्र उदय सिंह और उनके पोते सूर्यकांत कुमार हैं. सूर्यकांत को पैर में गोली लगी है और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

    छठ के लिए घर लौटे थे सूर्यकांत, डकैतों ने बनाया निशाना

    घायलों के अनुसार, सूर्यकांत कुमार छठ के पर्व के अवसर पर दिल्ली से लौटे थे. रविवार की सुबह वे अपने पिता उदय सिंह के साथ चाय पी रहे थे, तभी आठ अपराधी अचानक घर में घुस आए. विरोध करने पर अपराधियों ने सूर्यकांत के पैर में गोली मार दी. इसके बाद सूर्यकांत ने एक अपराधी की पिस्टल पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उनकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी और सूर्यकांत को छोड़ने पर मजबूर कर दिया.

    अलग-अलग दिशाओं में भागे अपराधी

    डकैतों ने घर में कीमती सामान, नकदी और गहनों की लूटपाट की. चार-चार अपराधी दो-दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

    अपराधियों ने पहले से की थी रेकी

    बता दें कि अपराधियों को सूर्यकांत के दिल्ली से लौटने की जानकारी पहले से थी. घटना के महज 10 मिनट के भीतर वे पहुंच गए, और घर में घुसते ही उन्होंने कुत्ते को कमरे में बंद कर दिया, जिससे वे लूटपाट को अंजाम दे सकें. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

     

    अपराधी अपराधी की रेकी इलाज उदय सिंह गहने गोलीबारी घायल छठ पर्व छपरा डकैती नकदी पुलिस जांच बदलपुरा गांव मुफस्सिल थाना लूटपाट सीसीटीवी फुटेज सूर्यकांत कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयहां ना NRC लागू होगा ना UCC, यहां CNT और SPT रहेगा : हेमंत सोरेन
    Next Article जदयू ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा में घाघरजानी में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.