Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विशाखापट्टनम में जहरील गैस से 7 लोगों की मौत, 120 अस्पताल में भर्ती
    जोहार ब्रेकिंग

    विशाखापट्टनम में जहरील गैस से 7 लोगों की मौत, 120 अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    विशाखापट्टनम।आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक हो गई है। आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार की सुबह हुई इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 120 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीएमए की बैठक बुलाई है।

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बीमारों से मिलने के लिए अस्पताल रवाना हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल है।  कंपनी के आसपास के पांच गांवों को खाली कराया गया है।

    • पीएम मोदी ने बुलाई एनडीएमए की बैठक

    विशाखापट्टनम में हुई घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 बजे एनडीएमए की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि घटना के संबंध में गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों से बात की है, मामले की कड़ी निगरानी की जा रही है। मैं विशाखापट्टनम में सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

    • गैस लीक की घटना परेशान करने वाली: अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विजग में गैस लीक की घटना परेशान करने वाली है, हम लगातार और करीब से घटना की निगरानी कर रहे हैं। मैं विशाखापट्टनम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

    • अब तक सात लोगों की मौत

    आध्रं प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत भागने की कोशिश में कुएं में गिर जाने के कारण हुई। गैस लीक की घटना आज सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। बचाव अभियान अभी भी जारी है। लॉकडाउन के चलते प्लांट बंद था।

    • केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने जताया दुख

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि गैस लीक में मरने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मैंने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है।

    उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ की टीमों को आवश्यक राहत उपाय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभूतपूर्व और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। गृह सचिव और जीओआई से बात की है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीजीपी की मां अस्पताल में इलाजरत, एमवी राव विजयवाड़ा के लिए रवाना
    Next Article लॉकडाउन के बीच कारोबारियों को बड़ी राहत, अब 30 सितंबर तक भर सकेंगे जीएसटी रिटर्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.