Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा हाईवा लूटकांड: बबलू राय सहित 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    कोडरमा हाईवा लूटकांड: बबलू राय सहित 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : पुलिस ने कुख्यात अपराधी बबलू राय सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार व अन्य सामान बरामद हुए हैं. बताया जाता है कि इसी गिरोह ने बांझेडीह पावर प्लांट के पास फोर लेन से गत दिनों हाईवा लूटकांड को अंजाम दिया था.

    गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई

    जयनगर थाना में पूरे मामले की जानकारी देते हुए रविवार को माइका अंचल निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि बांझेडीह पावर प्लांट खेडोबर के रास्ते में दो अपराधी घूम रहे हैं. उनके पास हथियार भी है और वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

    सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम खेडोबर पहुंची, तो देखा कि दो लोग पैदल उधर से आ रहे हैं. पुलिस की गाड़ी देखते ही लोग भागने लगे़ पुलिस बल के सहयोग से इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया़ पकड़े गये एक व्यक्ति ने अपना नाम अशोक प्रसाद (पिता बाबूलाल साव, महेशपुर ताराटांड थाना डोमचांच) व दूसरे ने सीता राम तिवारी (पिता छत्रधारी तिवारी, साकिन धरगांव थाना नवलशाही) बताया़

    अशोक प्रसाद की कमर से मिली देसी लोडेड पिस्तौल

    तलाशी के दौरान अशोक प्रसाद की कमर से एक देसी लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि उसके गैंग ने ही 15 नवंबर को बांझेडीह फोर लेन रोड से एक हाईवा लूटी थी. उसके गिरोह ने चालक को बंदी बना लिया था. बता दें कि घटना के दिन ही पुलिस ने लूटे गये हाईवा और चालक को सकुशल बरामद कर लिया था.

    कार, मोबाइल और बाइक बरामद

    इंस्पेक्टर ने बताया कि इनसे हुई पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और लूट की घटना में इस्तेमाल की गयी सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार तथा 8 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया गया. कांड में शामिल अभियुक्तों पर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं.

    ये लोग किये गये गिरफ्तार

    गिरफ्तार किये गये अपराधियों के नाम बबलू राय (पिता नारायण राय साकिन परसाबाद थाना जयनगर), अशोक प्रसाद (पिता बाबूलाल साव साकिन महेशपुर थाना डोमचांच), रामदुलास प्रसाद उर्फ मोटू (पिता स्व कृष्णा प्रसाद साकिन महेशपुर थाना डोमचांच), बीरेंद्र तिवारी उर्फ वीरू (पिता सुधीर तिवारी साकिन धरगांव थाना नवलशाही), नागेश्वर दास (पिता अर्जुन राम झलपो मोरियावां थाना तिलैया), सीताराम तिवारी (पिता छत्रधारी तिवारी साकिन धरगांव थाना नवलशाही) व मेराज अंसारी (पिता हनीफ मियां साकिन महुआ दोहर थाना चंदवारा) हैं. पुलिस निरीक्षक की मानें, तो हाईवा लूट गिरोह का सरगना परसाबाद निवासी बबलू राय है़ प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक के अलावा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा, पुअनि कुमार शिवम, विनीता कुमारी, अखिलेश कुमार सिंह, रामनिवास शर्मा व अन्य मौजूद थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग मामला : सस्पेंड IAS अधिकारी पूजा सिंघल की RIMS से बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल वापसी 
    Next Article सुरक्षा बलों को बूढ़ा पहाड़ सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.