Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 6:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खाते में पड़े हैं 62 लाख, फिर भी विधवा महिला नहीं निकाल पा रही पेंशन के ₹1000
    झारखंड

    खाते में पड़े हैं 62 लाख, फिर भी विधवा महिला नहीं निकाल पा रही पेंशन के ₹1000

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के  हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुद्धू बिगहा गांव की रहने वाली विधवा माया कुंवर इन दिनों बेहद परेशान हैं। वजह यह है कि उनके बैंक खाते में रातों-रात 62 लाख रुपये आ गए, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी ₹1000 की विधवा पेंशन भी नहीं निकाल पा रही हैं।

    माया कुंवर को हर महीने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ₹1000 पेंशन मिलती है। जब वे यह राशि निकालने एसबीआई हैदरनगर शाखा पहुंचीं, तो पता चला कि उनके खाते पर होल्ड लगा दिया गया है।

    खाते में होल्ड तमिलनाडु से लगाया गया

    बैंक के शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि खाते पर तमिलनाडु साइबर क्राइम विभाग ने होल्ड लगाया है। वजह बताई गई एनसीआरपी से जुड़ा यूपीआई फ्रॉड। बैंक ने महिला को साइबर थाना से संपर्क करने को कहा।

    माया कुंवर ने मेदिनीनगर साइबर थाना जाकर शिकायत की, लेकिन वहां से जवाब मिला कि मामला तमिलनाडु से संबंधित है, इसलिए वे कुछ नहीं कर सकते।

    महिला की अपील, “मुझे सिर्फ मेरा पेंशन चाहिए”

    माया कुंवर कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि इतनी बड़ी रकम उनके खाते में कैसे आई, न ही उन्होंने कोई बड़ा लेन-देन किया है। उनकी सिर्फ एक मांग है “मैं सिर्फ अपना ₹1000 निकालना चाहती हूं, ताकि घर चला सकूं।”

    अब उन्होंने पलामू डीसी से मदद की गुहार लगाई है। उनके खाते में लाखों रुपये होने के बावजूद, वे जरूरत की छोटी सी राशि के लिए भटक रही हैं।

    Also Read : कृषि मंत्री ने कांग्रेस भवन में आयोजित किया जनता दरबार

    1000 एसबीआई तमिलनाडु पलामू पेंशन बिगहा बैंक माया मेदिनीनगर विधवा शिकायत साइबर सामाजिक हैदरनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषि मंत्री ने कांग्रेस भवन में आयोजित किया जनता दरबार
    Next Article ‘SONGS OF PARADISE’ इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज, पद्मश्री राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025
    गिरिडीह

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025
    Latest Posts

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.