Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 8:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश : गजरौला में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर पशुओं से भरा कंटेनर पलटा- 6 कारोबारियों की मौत
    देश

    उत्तर प्रदेश : गजरौला में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर पशुओं से भरा कंटेनर पलटा- 6 कारोबारियों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गजरौला। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गजरौला इलाके में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर पशुओं से भरा कंटेनर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा सोमवार सुबह कंटेनर का अगला टायर फटने के कारण हुआ। कंटेनर में सवार छह पशु कारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 7 पशु कारोबारी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद घायल व्यापारियों और शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में 15 पशुओं की भी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा है। करीब दो घंटे तक लगे जाम में एक हजार से अधिक वाहन फंस गए।

    जानकारी के एनुसार सोमवार सुबह करीब 8 आठ बजे नेशनल हाईवे पर गांव मोहम्मदाबाद के पास टायर फटने के बाद पशुओं से भरा कंटेनर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया, जिससे अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कंटेनर में फंसे पशु कारोबारियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्रेन बुलाकर कंटेनर सीधा कराया गया।

    कंटेनर पलटने पर सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी हसन (55) पुत्र इस्माइल, शानू (20) पुत्र लड्डन, नाजिम (22) पुत्र अख्तर, पाकबड़ा थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी अकरम (22) पुत्र असलम, मुरादाबाद जिले के मोहम्मदपुर के मोहल्ला नवाब अली निवासी हरि सिंह (45) पुत्र हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुलेचंद (60) मोहन सिंह ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

    हादसे में ओबरी निवासी तौफीक, जैनुल, सहसपुर निवासी इंतजार समेत सात लोग घायल हो गए। कंटेनर से बाहर निकालकर सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान हाईवे पर करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही है। जानकारी मिलने पर मृतकों व घायलों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ सतेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश को अपने वैज्ञानिकों के योगदान पर बहुत गर्व : पीएम मोदी
    Next Article पलामू में जमीन विवाद में प्रकाश समेत पत्नी की हत्या के बाद बौखलाए नक्सली, कहा नरसंहार के लिए तैयार रहे ग्रामीण

    Related Posts

    देश

    DRDO में 156 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई तक करें आवेदन

    June 20, 2025
    ट्रेंडिंग

    एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 श’व

    June 20, 2025
    देश

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोरहाबादी मैदान में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग

    June 21, 2025

    झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : इन आसान योगासनों को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा

    June 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 21 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 21, 2025

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.