Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 8:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पश्चिम बंगाल : हावड़ा में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, 20 की हालत गंभीर
    देश

    पश्चिम बंगाल : हावड़ा में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, 20 की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के घुसुरी में बुधवार की सुबह जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 अन्य लोगों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात कई लोगों ने एक साथ मिलकर शराब का सेवन किया था, जिसके बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। बुधवार सुबह तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    इस दर्दनाक घटना के बाद बुधवार सुबह से ही घुसूरी इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मलीपंचघोरा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अवैध आहता है, जो रेलवे ट्रैक से सटा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के कर्मचारी इस अवैध आहता को समर्थन देते हैं। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

    गुस्साएं स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में एक स्थानीय शराब की दुकान में तोड़फोड़ की।

    जानकारी के मुताबिक, प्रताप कर्माकर नाम का शख्स अवैध आहता चलाता है। छह लोगों की मौत की खबर के बाद से वह फरार है।

    घुसुरी में कई छोटे कारखाने और फाउंड्री यूनिट हैं, जो स्थानीय लोगों को रोजगार देती हैं। कर्मकार के स्वामित्व वाले अवैध आहता के ग्राहक मुख्य रूप से इन छोटी कारखानों और फाउंड्री यूनिट के मजदूर है।

    स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए, मिली शानदार जीत
    Next Article लोहरदगा : लॉटरी के नाम पर 86 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    देश

    पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना: 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना रुक सकती है पेंशन

    October 6, 2025
    देश

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    October 6, 2025
    देश

    सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

    October 6, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में तीन कफ सिरप पर लगा प्रतिबंध, बच्चों की मौ’त के बाद सरकार सतर्क

    October 7, 2025

    बिजली विभाग की वर्कशॉप में लगी भीषण आ’ग, छह दमकलों ने पाया काबू

    October 7, 2025

    झारखंड में फिर बदला मौसम, 11 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

    October 7, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 07 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 7, 2025

    सुजीत सिन्हा की चेतावनी पर राहुल सिंह की धमकी… देखें

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.