Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हर दिन कचरे से बनेगी 5000 किलो सीएनजी, मार्च तक शुरू हो जाएगा गेल का प्लांट
    झारखंड

    हर दिन कचरे से बनेगी 5000 किलो सीएनजी, मार्च तक शुरू हो जाएगा गेल का प्लांट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सांसद संजय सेठ ने झिरी प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि झिरी डंपिंग यार्ड में कचरे से गैस प्लांट बनकर तैयार हो गया है. साथ ही कहा कि रांची शहर को कचरा से मुक्ति दिलाने का वादा किया था. केंद्र सरकार से बात की और गेल इंडिया के द्वारा रांची के झिरी डंपिंग यार्ड में 300 टन के कचरा संधारण प्लांट का प्रस्ताव रखा था. सांसद के इस प्रस्ताव पर गेल इंडिया ने अपनी सहमति दी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस पर कार्य भी शुरू हो गया. 25-25 करोड़ रुपए की लागत से यहां 150 टन के दो प्लांट तैयार किया जा रहा हैं. अधिकारियों ने बताया कि 150 टन का एक प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जो फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में काम करने लगेगा. बता दें कि डंपिंग यार्ड की वजह से आसपास के लोगों की जिंदगी नर्क बन गई थी. लेकिन अब प्लांट के शुरू हो जाने से लोगों को काफी राहत मिल जाएगी.

    फेज-1 का काम पूरा

    अधिकारियों ने सांसद को बताया कि झिरी कचरा डंपिंग यार्ड में गेल के द्वारा कचरा संधारण प्लांट का निर्माण कार्य फेज-1 पूरा हो गया है. यहां 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार है. यहां पर 300 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार होना है. अधिकारियों ने बताया कि फरवरी अंतिम या मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह से यह प्लांट कार्य करने लगेगा. प्रथम चरण में यहां गोबर का उपयोग किया जाएगा. यहां डंप किए गए कचरा से रोज 8 टन खाद बनेगा. 5000 किलो सीएनजी गैस बनेगी. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 25 करोड़ की लागत से फेज-1 का यह प्लांट बनकर तैयार हुआ है.

    सांसद ने जताई खुशी

    सांसद सेठ ने इस प्लांट के पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए कहा कि मोदी सरकार गारंटी पर काम करती है. हर वादे, हर गारंटी को पूरी होने की गारंटी देती है. मोदी जी की इस गारंटी पर यह कचरा संधारण प्लांट तैयार हो गया है. मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैंने जो प्रयास किया, वह सफल हो चुका है. कचरा संधारण प्लांट तैयार के माध्यम से कचरे को अन्य कार्यों के लिए भी तैयार किया जाए, इस दिशा में कार्य चल रहा है. सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार जताया है.

    आज की खबर करंट न्यूज गेल गेल इंडिया गैस प्लांट जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड झिरी कचरा डंपिंग यार्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के करप्शन को छुपाने के लिए कार्रवाई कर रही ईडी, हम हेमंत के साथ : विनोद सिंह
    Next Article Hemant Soren Interrogation : झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत के समर्थन में की नारेबाजी, ईडी व केंद्र सरकार पर बोला हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.