लोहरदगा से 5, खूंटी से 2 और जामताड़ा से 1 कोरोना मरीज मिले, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 1431

Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजो में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में 10 जून को सूबे में 08 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमें लोहरदगा से 05, खूंटी से 02 और जामताड़ा से 01 मरीज शामिल हैं। इसी के साथ सूबे में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की कुल संख्या 1431 हो गई है।

मंगलवार को चाइबासा में 10, गुमला में 3, चतरा में 6, गढ़वा में 2, रामगढ़ में 3, पलामू में 2, रांची(रिम्स) में 4, कोडरमा में 16, लोहरदगा में 9, सिमडेगा में 24 व जमशेदपुर में 7 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है।
इससे पूर्व सोमवार को चतरा में 17, देवघर में 5, धनबाद में 19, ईस्ट सिंगभूम में 4, गढ़वा में 5, गिरिडीह में 1, गुमला में 16, हजारीबाग में 3, जामताड़ा में 9, खूंटी में 3, लातेहार में 14, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 12, रामगढ़ में 5, रांची में 3, सिमडेगा में 59 शामिल है।