हजारीबाग: हजारीबाग के चरही में बड़ी दुर्घटना घटी है. इस घटना में पांच मजदूर की मौत हो गयी. जबकि कई अन्य घायल हुए है. बताते चलें कि 14 मजदूर ट्रक पर सवार होकर हजारीबाग से मजदूरी करने जमशेदपुर जा रहे थे. इस दौरान घटना चरही घाटी में घटी. जिसमें पांच मजदूर अनमोल साफी, सुजित कुमार, बिहारी यादव, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता और राम प्रवेश यादव की मृत्यु हो गयी. घायलों को बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर किया गया है. वहीं कुछ कुछ मजदूर जमशेदपुर इलाज हेतु भेजे गए है. मृतक सभी पांचो का शव पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी अस्पताल भेजा गया.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleकोडरमा में पल्स पोलियो अभियान: पहले दिन 1.36 लाख बच्चों को मिली खुराक, दूसरे दिन डोर टू डोर
Next Article रांची में आज से ऑटो और ई-रिक्शा की हड़ताल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

