Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 12:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
    बिहार

    बिहार में तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार में दूसरे चरण के विधान सभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे मतदान में आज अपराह्न तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदाता घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दूसरे चरण में 94 विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है और अपराह्न तीन बजे तक 44.51 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के लिए वोटिंग कर चुके हैं। इस कार्य में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर के 50.96 प्रतिशत मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है जबकि पटना जिले के वोटरों की गति धीमी रही है और अपराह्न तीन बजे तक सबसे कम 39.65 मतदाताओं ने ही मतदान किया है।

    पश्चिम चंपारण जिले में 47 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 42.94, शिवहर में 49.50, सीतामढ़ी में 42.81, मधुबनी में 43.25, दरभंगा में 42.99, मुजफ्फरपुर में 50.96, गोपालगंज में 46.49, सीवान में 42.92, सारण में 41.38, वैशाली में 45.38, समस्तीपुर में 45.80, बेगूसराय में 47.97, खगड़िया में 50.05, भागलपुर में 44.98, नालंदा में 45.46 और पटना जिले में 39.65 प्रतिशत मतदातओं ने वोटिंग की है।

    इस बीच बेगूसराय जिले के बखरी विधानसभा क्षेत्र के बखरी बाजार में मतदान शुरू होने में देरी को लेकर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं, पटना जिले के फतुहा विधानसभा क्षेत्र के सोनारू गांव के मतदान केंद्र संख्या-185 पर भी जबरदस्त हंगामा हुआ। इसके अलावा मतदान कर रहे परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की है। इसको लेकर पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा उपचुनाव: 3 बजे तक दुमका में 59.10 और बेरमो में 56.30 फीसदी मतदान
    Next Article पत्रकार अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के एक पुराने मामले में गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने की निंदा

    Related Posts

    बिहार

    पटना में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का भव्य प्रारूप, किस जगह… जानें

    September 23, 2025
    बिहार

    डीजल घोटाले पर गरमाई सियासत, सांसद संजय जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    September 23, 2025
    बिहार

    झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर दावेदारी पेश की…

    September 22, 2025
    Latest Posts

    सेवा पखवाड़ा दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद उठाया कचरा, दे गयीं यह संदेश

    September 23, 2025

    झारखंड को मिलेंगे 250 नए डॉक्टर, CM हेमंत सोरेन 25 सितंबर को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    September 23, 2025

    पटना में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का भव्य प्रारूप, किस जगह… जानें

    September 23, 2025

    रांची में 10 हजार दुकानों पर बिजली कटने का खतरा, दुर्गा पूजा पर अंधेरे की आशंका

    September 23, 2025

     DIC डॉ. सन्याल ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, रांची रेफर पर जताई नाराज़गी

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.