छपरा : बिहार में वज्रपात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. आए दिन इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो रही है. अब सारण और जमुई में वज्रपात से 4 लोगों की मौत हो गई है. सारण जिले के मांझी, खैरा एवं रसूलपुर थाना क्षेत्र में वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नरवन टोला गांव निवासी ललन यादव गुरूवार की शाम अपने घर के आगे खड़े थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ, जिससे उनकी झुलसकर मौत हो गयी. वहीं खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर फील्ड में गुरुवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में मिथिलेश कुमार राय झुलस गया. मिथिलेश को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा रसूलपुर थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव में गुरूवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से रामेश्वर प्रसाद की झुलसकर मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. इधर जमुई जिले के खैरा प्रखंड में शुक्रवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की झुलसकर मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धर्मपुर गांव निवासी तूफानी राम की पत्नी पिंकी देवी घर के समीप खड़ी थी, तभी वज्रपात हुआ. इस घटना में पिंकी देवी की झुलसकर मौत हो गई.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबगोदर मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, चपेट में आने से दो घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

