Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अंतरराष्टीय बाजार में 4 करोड़ में पेंगोलिन की खाल का होना था सौदा, हजारीबाग पुलिस ने पकड़ा डाकघर चौक से, तीन वन्य जीव तस्कर चढ़ें पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरराष्टीय बाजार में 4 करोड़ में पेंगोलिन की खाल का होना था सौदा, हजारीबाग पुलिस ने पकड़ा डाकघर चौक से, तीन वन्य जीव तस्कर चढ़ें पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। हजारीबाग पुलिस ने अवैध तरीके से वन्य जीव की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्करों में राम प्रवेश पासवान (पिता सीताराम पासवान, हरहद जोगियारा, प्रतापपुर, जिला चतरा), पिंटू कुमार (पिता सहदेव पासवान, सदर चतरा), अभिषेक कुमार सिंह (पिता दिलीप सिंह, बालूमाथ, जिला लातेहार) शामिल हैं। इनलोगों के पास से सदर थाना पुलिस ने लुप्तप्राय वन्य जीव वज्रकीट (पेंगोलिन) की खाल भारी मात्रा में बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को भी पकड़ा है। सदर थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। पुलिस ने तस्करों को बस स्टैंड के समीप डाकघर चौक के पास से पकड़ा है। वहीं तस्करों के कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा है। तस्करों को पकड़ने वाले पुलिस दल में एसआइ दिनेश महथा व उनकी टीम शामिल थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 करोड़ किमत है पेंगोलिन के खाल की

    पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब तीन से चार करोड़ है। स्थानीय स्तर पर इसका सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था। लेकिन, हजारीबाग में इसकी डिलीवरी से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर और पेंगोलिन की खाल को हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के कार्यालय को सौंप दिया है। वन विभाग की टीम गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

    दिल्ली के एक तस्कर के कहने पर आया था हजारीबाग डिलीवरी देने

    पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार तीनों तस्कर दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति के कहने पर आया था। तीनों को हजारीबाग का लोकेशन दिया था। ताकि, हजारीबाग से दूसरा व्यक्ति जीव के खाल को ठिकाना तक पहुंचा सकें। पुलिस पूछताछ में चतरा के प्रतापपुर क्षेत्र से पेंगोलिन की खाल मिलने और इसे हजारीबाग में कोडरमा के एक तस्कर को सौंपने की बात सामने आई है।

    इन-इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

    गिरफ्तार तस्करों में राम प्रवेश पासवान (पिता सीताराम पासवान, हरहद जोगियारा, प्रतापपुर, जिला चतरा), पिंटू कुमार (पिता सहदेव पासवान, सदर चतरा), अभिषेक कुमार सिंह (पिता दिलीप सिंह, बालूमाथ, जिला लातेहार) शामिल हैं।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची विश्‍वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोल्‍ड मेडल पाकर निहाल हुए होनहार
    Next Article आरकेएस भदौरिया बने भारतीय वायुसेना के नए चीफ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.