Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 9:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहेबगंज जेल के कक्षपाल रजनीश पर जानलेवा हमले में 4 अपराधी गिरफ्तार, जेल से रची गयी थी साजिश
    झारखंड

    साहेबगंज जेल के कक्षपाल रजनीश पर जानलेवा हमले में 4 अपराधी गिरफ्तार, जेल से रची गयी थी साजिश

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। साहेबगंज जेल के कक्षपाल रजनीश कुमार चौबे पर 30 अप्रैल को हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विष्णु मंडल, बबलू मंडल, दीपक रविदास और धर्मेंद्र यादव शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, 8 जिंदा गोली, सैमसंग का 2 मोबाइल, घटना में इस्तेमाल कपड़ा और बाइक बरामद किया हैं। उक्त जानकारी एसपी अनुरंजन किसफोटो ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि कक्षपाल रजनीश चौबे पर हुए जानलेवा हमले की साजिश जेल में बंद कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल ने रची थी। कृष्णा मंडल कई माह से साहेबगंज जेल में बंद है। कक्षपाल रजनीश चौबे की सख्ती से परेशान होकर कृष्णा ने अपने भाई विष्णु मंडल की मदद से हमला करवाया था। छापेमारी टीम में साहिबगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजा कुमार मित्रा, साहिबगंज नगर प्रभाग धर्मपाल कुमार, नगर थाना प्रभारी त्रियुगी नारायण झा, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विनोद कुमार, मुफसिल थाना प्रभारी कैलाश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

    कक्षपाल को अपराधियों ने पीछे से मारी थी गोली
    एसपी ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात कृष्णा मंडल ने अपने भाई विष्णु मंडल को कक्षपाल रजनीश चौबे पर जानलेवा हमला करने की जिम्मेवारी सौंपा था। उसके बाद विष्णु ने अपने भाई बबलू की मदद से दीपक और धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की। इसके बाद योजना के तहत अपराधियों ने देर शाम घर जा रहे रजनीश कुमार चौबे को निशाना बनाते हुए पीछे से गोली मारा। फिर सभी अपराधी अलग अलग जगह पर छिप गए। हालांकि, पुलिस ने सभी अपराधियों को मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पकड़ा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा : हेमन्त सोरेन
    Next Article लॉक डाउन : कोरोना वारियर्स की पत्नी को समय पर इलाज नही मिलने से खोना पड़ा बच्चा, गर्भवती पत्नी को लेकर भटकते रहा अस्पताल-अस्पताल

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025
    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर दोबारा खुली आवेदन विंडो, इस दिन तक करें आवेदन

    June 19, 2025

    सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    June 19, 2025

    आज होगी बिहार प्रदेश राजद की राज्य परिषद की बैठक

    June 19, 2025

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.