Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 9:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 34वीं पुण्यतिथिः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 34वीं पुण्यतिथिः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः शहीद निर्मल महतो की आज 34वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच आज पूरा राज्य कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस को मना रहा है.

    शहीद निर्मल महतो को याद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी. सीएम ने कहा कि शहीद निर्मल महतो युवाओं के मार्गदर्शक रहे. भले आज वो इस दुनिया में नहीं हैं, पर वो हमेशा झारखंडवासियों के दिलों में बसे रहेंगे. मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का प्रणेता बताया.

    झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर जमशेदपुर के कदमा उलियान में स्थित समाधि स्थल पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाले शहीद निर्मल महतो की शहादत को झारखंड कभी नहीं भूलेगा. निर्मल महतो के सपनो का झारखंड में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए सरकार संकल्पित है.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों का प्रदेश है. झारखंड के जितने भी वीर शहीद हैं, उनसे हमें प्रेरणा मिलती है. संघर्षशील जीवन के साथ शहादत देने वालों की शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया.

    कोरोना काल को देखते हुए शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ. प्रखंड स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया. वहीं दूसरे राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12वीं की छात्राओं की पिटाई मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, DC से 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
    Next Article बोकारो के दामोदर नदी घाट में तीन छात्र डूबे, तलाश जारी

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.