Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूर, वतन वापसी के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूर, वतन वापसी के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीहः ओमान की राजधानी मस्कट में झारखंड के साथ-साथ केरल और तमिलनाडु के कई मजदूर फंस गए हैं। जिनमें से तीस मजदूर झारखंड के हैं। सभी ओमान में राेजगार की तलाश में पहुंचे थे। बता दें कि अधिकतर मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और कोडरमा जिले के निवासी हैं। इन मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वतन वापसी की गुहार सरकार से लगायी है। इधर मजदूरों के परिजन भी परेशान हैं।
    प्रवासी मजदूरों के लिए काम करनेवाले सिकंदर अली ने बताया कि फंसे हुए मजदूर साल 2017 में ही टावर लाइन में काम करने के लिए ओमान गए थे। मजदूरों को एक नामी कंपनी में काम दिलाने की बात कह ओमान भेजा गया था. इधर जिस वीडियो को मजदूरों ने सोशल मीडिया में डाला है उसमें मजदूर अपनी व्यथा बता रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि उन्हें सात महीने से वेतन नहीं मिला है।
    वहीं, परिजनों का कहना है उनके घरवालों को ओमान में एक वक्त का ही भोजन मिल रहा है. वे वतन वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन वीजा की मियाद खत्म होने के अलावा पास में पैसे नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए हैं। मजदूरों ने विदेश मंत्री के नाम भी संदेश भेजा है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वे लोग जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उस कंपनी ने महीनों से वेतन बंद कर दिया है। वेतन मांगने पर कई तरह की धमकियां दी जाती है।
    गिरिडीह के मजदूरों की संख्या सबसे अधिक है. फंसने वाले अधिकांश मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें बगोदर के महुरी के राजू पासवान, खुबलाल पासवान, विजय कुमार महतो, योगेंद्र कुमार, बेको के देवी लाल महतो, संतोष महतो, आलम कुमार महतो, चंद्रिका महतो, टेकलाल महतो, औरा के महेश कुमार महतो, राजेश कुमार, मुंडरो सोहन लाल महतो, प्रदीप महतो, हेमलाल महतो तुकतुको निर्मल महतो, सोहन महतो डुमरडेली के डुमरचंद महतो, कोसी के गोविंद महतो बिष्णुगढ के उदयपुर के राजेश प्रसाद महतो, जगदीश महतो, कसुम्भा के रूपलाल महतो, महेश महतो, चिहूंटिया के विनोद कुमार, बलकमका के रामचंद्र महतो, भलुआ के दिलीप कुमार, भेलवरा के प्रेमचंद महतो करगालो के मनोज महतो व हुलास महतो ,बोकारो थर्मल के जगदीश महतो कोडरमा के महेंद्र सिंह शामिल हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : चुटिया में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों से अधिक का सामान जलकर राख
    Next Article नागौर की घटना पर तत्काल कार्रवाई करे राजस्थान सरकार: राहुल

    Related Posts

    झारखंड

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025
    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    Latest Posts

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.