Koderma : जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मेघातरी पंचायत के करहरिया गांव से सामने आया है, जहां शनिवार को तीन वर्षीय नेहा कुमारी पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। नेहा, बिनोद सिंह की बेटी, घर के बाहर खेल रही थी, तभी यह घटना हुई। परिजनों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इससे पहले, शुक्रवार को भी कुत्तों ने कई लोगों को निशाना बनाया था। लगभग एक सप्ताह पहले जयनगर थाना क्षेत्र के कथाडीह में भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां बाइक सवार तीन युवकों के पीछे कुत्तों का झुंड पड़ गया। घबराहट में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक पलट गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए।
Also Read : JAC इंटर रिजल्ट जारी, छात्रों को CM ने दी बधाई
Also Read : JESA ने किया पौधरोपण, मंत्री बोले- वृक्ष शिव के समान
Also Read : सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक वीडियो डालने के आरोप में महिला इनफ्लुएंसर गिरफ्तार
Also Read : बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाई 1.5 लाख की संपत्ति
Also Read : DM रिची पांडे ने 23 राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
Also Read : भाभी का क’टा सिर लेकर सड़क पर घूमा देवर