Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 6:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के हिंदपीढ़ी में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 41
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के हिंदपीढ़ी में 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 41

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची के हिदंपीढ़ी से तीन और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कुल संख्‍या 41 हो गई है। वहीं अबतक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. इससे पहले रविवार को ही झारखंड में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. जिसमें से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज रांची के हिंदपीढ़ी से है, एक मरीज बेड़ो और एक मरीज के सिमडेगा से मिलने की पुष्टि की गयी है. बता दें कि सिमडेगा में मिलने वाला मरीज तबलीग़ी जमात से जुड़ा है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 38 हो गयी है. रांची के रिम्स में 93 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 89 निगेटिव और चार पॉजिटिव पाए गए.
    मालूम हो कि हिंदपीढ़ी इलाका पूर्व से ही जिला प्रशासन के लिए रेड जोन में है। मेडिकल की टीम अब पॉजिटिव मरीज को लेने के लिए हिंदपीढ़ी सुरक्षा कर्मियों के साथ जायेगी। मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हांलाकि अभी तक राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो­मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्­ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्­पताल रिम्­स में भी दो कोरोना संदिग्­धों की मौत हो चुकी है।

    एक दिन पूर्व मिला था हिंदपीढ़ी में तीन मरीज
    रांची में एक दिन पूर्व शुक्रवार 17 अप्रैल को तीन कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें तीनों मरीज हिंदपीढ़ी के है। तीनों मरीज में पति-पत्नी है, जो पॉजिटिव मिले है। दोनों मूलरुप से आजाद बस्ती का रहने वाला है। मगर, कुछ दिनों से दोनों हिंदपीढ़ी में रह रहा था। तीनों मरीज मिलने के बाद राज्य में आंकड़ा 32 हो गया था।

    अब तक रांची में 18 संक्रमित मिल चुके
    रांची में अबतक 18 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर बोकारो है। जहां नौ संक्रमित मरीज मिल चुके है। जिसमें एक की मौत भी हो चुकी है। इसके अलाव हजारीबाग में दो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और सिमडेगा में एक-एक मरीज मिले है।

    कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

    15 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।

    17 अप्रैल :- हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। जिसमें दंपती भी शामिल है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल से शुरू हो जाएगा सरकारी दफ्तरों में कामकाज, मनरेगा, कृषि, आईटी, कंस्ट्रक्शन समेत कई सेवाओं को भी मिलेगी सशर्त छूट
    Next Article बिहार : …अब पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित के घर जायेगी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025
    जमशेदपुर

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025
    झारखंड

    मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    October 3, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025

    मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    October 3, 2025

    19 साल का लड़का निकला बड़का चोर, बंद घर का ताला तोड़ किया था कांड

    October 3, 2025

    जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.