Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 6:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली में 611 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान जारी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली में 611 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान जारी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2022Updated:February 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली । सीजीएसटी विभाग ने बुधवार को तीन व्यापारियों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर एनसीआर में 54 फर्जी फर्म चला रहे थे और 611 करोड़ रुपये का फर्जी चालान जारी किया था। इन पर फर्जी बिल जारी करने के अलावा 38.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने कहा, “सीजीएसटी विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की 54 फर्जी फर्मो की पहचान की है, जिन्होंने 611 करोड़ रुपये का फर्जी चालान जारी किया और 38.5 करोड़ की कर चोरी में लिप्त थे। सीजीएसटी विभाग ने कार्टेल के तीन प्रमुख व्यक्तियों को चिह्न्ति किया, जिनकी पहचान अंकित गुप्ता, उनके सहयोगी रवींद्र सिंह और राजेंद्र सिंह के रूप में की गई।”

    विभाग ने पाया है कि ये फर्म ‘फर्जी’ चालान और सर्कुलर ट्रेडिंग में लिप्त थीं। इस संबंध में उसने दिल्ली में तलाशी ली।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी आयुक्तालय के अधिकारियों द्वारा कुछ फर्जी फर्मो के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया जानकारी विकसित की गई थी, जो पूरी तरह से नकली चालान बनाने और श्रृंखला के साथ अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

    अधिकारी ने कहा, “खोज परिसर से आपत्तिजनक दस्तावेज जैसे रबर स्टैंप और विभिन्न फर्मो के लेटर हेड, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जब्त किए गए हैं।”

    इन लेन-देन की अब तक की गई प्रारंभिक जांच में करीब 611 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 38.5 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है। अधिकारी ने कहा कि जो लोग अपने इकबालिया बयानों में कार्टेल चला रहे हैं, उन्होंने इन फर्जी फर्मों के प्रबंधन में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

    “इन फर्जी फर्मो के पीछे के व्यक्तियों ने सरकार को धोखा देने की साजिश रची और सीजीएसटी अधिनियम की धारा 132 (1) (बी) और 132 (1) (सी) के तहत निर्दिष्ट अपराध किए जो सं™ोय और गैर-जमानती हैं।”

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन में घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं जो बिडेन
    Next Article बिहार : वैशाली में 20 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    पेट्रोल-डीजल पर GST का असर, घटेंगे दाम…

    September 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    सीएम आवास के पास एक्ट्रेस ने की आ’त्मदाह की कोशिश

    September 6, 2025
    दिल्ली की खबरें

    भारत-अमेरिका संबंधों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, ट्रंप के बयान को सराहा

    September 6, 2025
    Latest Posts

    7 सितंबर को खग्रास चंद्रग्रहण, सम्पूर्ण भारत में दिखेगा असर, क्या करें – क्या न करें… जानें

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में बिजली का झटका लगने से मिस्त्री गंभीर रूप से घायल…

    September 6, 2025

    बोकारो में विवादित पोस्ट से भड़का आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    September 6, 2025

    राजेश ठाकुर ने की केंद्र सरकार की आलोचना, बोले- आठ साल बाद दिखी आम जनता की तकलीफ

    September 6, 2025

    दो बच्चों की मां और जवान लड़के की एक साथ मिली ला’श, स्पॉट से पिस्तौल और चाकू बरामद

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.