Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 2:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महुआ माजी, कपिल सिब्बल और हरभजन सिंह सहित 28 नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    महुआ माजी, कपिल सिब्बल और हरभजन सिंह सहित 28 नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, प्रफुल्ल पटेल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
    सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में 11 राज्यों के सदस्य और एक मनोनीत सदस्य शामिल थे। इन सदस्यों ने हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, मराठी और पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया।

    सबसे पहले आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस) के मस्तान राव बीडा ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस के ही विजय साई रेड्डी ने तेलुगू में शपथ ली।

    बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के फैयाज अहमद और मीसा भारती, जनता दल (यूनाइटेड) के खीरू महतो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शंभु शरण पटेल ने शपथ ग्रहण किया।

    छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कांग्रेस के रंजीत रंजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने शपथ ली।

    झारखंड की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माझी और भाजपा के आदित्य प्रसाद ने हिंदी में शपथ लिया।

    फिल्म अभिनता से राजनेता बने कर्नाटक के जग्गेश ने भाजपा के सदस्य के रूप में कन्नड़ भाषा में शपथ ग्रहण किया।

    महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी और शिव सेना के संजय राउत ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। राउत ने मराठी भाषा में शपथ ग्रहण की।

    ओड़िशा से बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा ने ओड़िया में शपथ ग्रहण किया।

    पंजाब से शपथ लेने वालों में आम आदमी पार्टी (आप) के संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और हरभजन सिंह ने पंजाबी में शपथ ग्रहण किया।

    राजस्थान से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य प्रमोद कुमार तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शपथ लिया।

    तमिलनाडु से कांग्रेस के पी चिंदबरम, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के आर गिरिराजन, एस कल्याणसुंदरम, के आर एन राजेश कुमार और सी वी षणमुगम ने पद की शपथ ली। सभी ने तमिल भाषा में शपथ ग्रहण किया।

    उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में जावेद अली खान और कपिल सिब्बल ने शपथ ग्रहण किया।

    मनोनीत सदस्य के रूप में वी विजेंद्र प्रसाद ने शपथ ग्रहण किया। आसन की ओर से शपथ लेने के लिए मनोनीत सदस्यों इलैया राजा और पी टी उषा के नाम पुकारे गए लेकिन दोनों सदन में उपस्थित नहीं थे।

    पिछले दिनों राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में कुल 57 सदस्य राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इनमें से 27 सदस्यों ने आठ जुलाई को शपथ ग्रहण किया था। इनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन और पीयूष गोयल और कांग्रेस के जयराम रमेश सहित कुछ अन्य सदस्य शामिल थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : 50 हजार का इनामी कैलू पासवान सहयोगी के साथ गिरफ्तार, 5 अवैध देसी पिस्टल, .315 बोर का 12 जिंदा कारतूस बरामद
    Next Article सरना समाज का प्रयास सराहनीय, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज को मिलेगी प्रेरणा : रघुवर दास

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    August 14, 2025
    देश

    अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था

    August 14, 2025
    देश

    सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई पूरी, सरकार को 8 हफ्ते में जवाब देने का आदेश

    August 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर पुलिस ने एमजीएम चोरी कांड में दो चोरों को दबोचा, अन्य की तलाश जारी…

    August 14, 2025

    घर के बाहर खेल रही बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, गाल पर लगाने पड़े 12 टांके

    August 14, 2025

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    August 14, 2025

    अब कुछ ही घंटों में हो जायेगा चेक क्लीयरेंस, RBI लागू करने जा रहा नई व्यवस्था

    August 14, 2025

    टूटे पैर से बल्लेबाजी कर दिल जीतने वाले ऋषभ पंत 6 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर, प्लास्टर से जताई नफरत

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.