Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार
    जोहार ब्रेकिंग

    कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला सामने आया है. राज्य के 27 प्रवासी मजदूर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे हैं. मजदूरों को पिछले चार महीने से कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. ऐसी स्थिति में मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी परेशानी बताई है. इतना ही नहीं वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने बकाया मजदूरी का भुगतान करने की भी मांग की है.

    सोशल एक्टिविस्ट ने की अपील

    प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी की माग की है. उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं. काफी मशक्कत के बाद इनकी वतन वापसी कराई गई. इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं. सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार बढ़ाने की जरूरत है.

    इन जगहों के है मजदूर

    मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचकी के सुकर महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के अटकी के रमेश महतो, विजय कुमार महतो, दुधपनिया के दौलत कुमार महतो, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामु के बिसुन, जोबार के टेकलाल महतो, खरना के छत्रधारी महतो, चानो के भीखन महतो, चिंतामन महतो व मोहन महतो, डेगालाल महतो, गोविंद महतो, चुरामन महतो, जगदीश महतो, मुरारी महतो, लखीराम, बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कद्रुखुटा के पुसन महतो, कमलेश कुमार महतो, महेश कुमार महतो, दामोदर महतो, गोनियाटो के मुकुंद कुमार नायक, नारायणपुर के परमेश्वर महतो, घवैया अनु महतो, धनेश्वर महतो, रालिबेड़ा शीतल महतो, कुलदीप हांसदा शामिल हैं.

    कैमरून गुहार फंसे मजदूर वतन वापसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले बिशप स्कूल के स्टूडेंट्स को मिला सम्मान
    Next Article कैंसर लास्ट स्टेज में इलाज कराने पहुंची 25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी, गिरिडीह पुलिस ने भेजा जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.