Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 1:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो : मध्य विद्यालय में वज्रपात से 25 बच्चे घायल, जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज
    झारखंड

    बोकारो : मध्य विद्यालय में वज्रपात से 25 बच्चे घायल, जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो। जैनामोड़ स्थित मध्य विद्यालय बांधडीह में बिजली गिरने से विद्यालय के 25 से 30 स्टूडेंट्स इसकी चपेट में आ गए। इसमें चौथी कक्षा की छात्रा डॉली प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल छात्रा डॉली को बोकारो जेनरल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि एक बच्ची गंभीर रुप से घायल हैं। बाकी बच्चे डरे हुए हैं।सभी का इलाज किया गया है। वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो रांची से बोकारो के लिए निकल गए हैं।

    स्कूल के प्रधानाध्यापक शशि भूषण महतो ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के करीब हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान कक्षा एक और दो के बरामदे में बिजली गिरी। जैसे ही बिजली गिरने का एहसास हम लोग उस ओर भागे. सभी बच्चे इस घटना से डर कर चिल्ला रहे थे। किसी आशंका को भांपते हुए आनन-फानन में बच्चों को जैनामोड़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई. प्रधानाध्यापक शशि भूषण महतो ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चे घायल हुए। एक बच्ची गंभीर स्थिति में है।

    इस हादसे की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिला सभी के परिजन अपने बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सिविल सर्जन खुद पहुंच गए और चिकित्सकों की बड़ी टीम को लगाकर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया।

    विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में विद्यालय में तड़ित चालक लगाया गया था। लेकिन उसके बाद 8 से 10 डीडीओ और प्रधानाध्यापक बदले, लेकिन यहां तड़ित चालक नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि वे खुद 1 जून 2021 से विद्यालय के चार्ज में है। लेकिन जब मुझे विद्यालय हैंडोवर दिया गया तो उसमें तड़ित चालक का जिक्र नहीं था। जानकारी के मुताबिक विद्यालय में तड़ित चालक की चोरी गई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : जेई परीक्षा में पेपर लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रांची : सोना-चांदी सफाई के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026
    जामताड़ा

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Latest Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.